प्यार देख रहे हो! धोनी से जुड़े हर पल को, अपने कैमरे में कैद कर रही थी साक्षी भाभी - क्रिकट्रैकर हिंदी

प्यार देख रहे हो! धोनी से जुड़े हर पल को, अपने कैमरे में कैद कर रही थी साक्षी भाभी

RR के खिलाफ हुए मैच के बाद CSK के खिलाड़ियों ने Lap Of Honour किया था।

Image Credit- Instagram
Image Credit- Instagram

राजस्थान के खिलाफ मैच में CSK टीम ने जीत की कहानी लिखी, इस दौरान स्टेडियम में फैन्स सिर्फ और सिर्फ धोनी को देखने आए थे। भले ही इन फैन्स को माही की बल्लेबाजी ना देखने को मिली, लेकिन उसके बाद भी थाला ने एक खास काम कर फैन्स का दिन बना दिया और कुछ पलों को साक्षी भाभी ने भी अपने कैमरे में कैद कर लिया।

अचानक से RR टीम को क्या हो गया?

एक तरफ चेन्नई में फैन्स CSK की जीत और धोनी को देख काफी खुश थे, तो दूसरी ओर राजस्थान टीम के फैन्स को अब टेंशन होने लगी है। जहां संजू की कप्तानी में RR टीम लगातार हार की कहानी लिख रही है, सीजन में 8 मैच जीतने वाली ये टीम लगातार 3 मैच हारी है। इस दौरान राजस्थान को पहले SRH ने हराया, फिर दिल्ली ने मात दी और अब चेन्नई के खिलाफ ये टीम हार गई।

धोनी के खास पलों को साक्षी भाभी ने भी किया अपने कैमरे में कैद

*RR के खिलाफ हुए मैच के बाद CSK के खिलाड़ियों ने Lap Of Honour किया था
*इस दौरान CSK के टीम मैनेजमेंट ने अपने खिलाड़ियों को मेडल भी पहनाया था।
*स्टेडियम में मौजूद धोनी की वाइफ ने इस पल को किया कैमरे में कैद, लगाई इंस्टा स्टोरी।
*धोनी से जुड़े कई वीडियो साक्षी ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए, साथ ही एक पोस्ट भी डाला।

साक्षी के इंस्टा स्टोरी वीडियो से ली गई तस्वीरें

Image Credit- Instagram
Image Credit- Instagram

एक नजर डालते हैं धोनी के इस वीडियो पर भी

आखिरी लीग मैच किससे है CSK का?

CSK टीम ने अभी तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 7 में जीत मिली है और 6 में हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद टीम का अब एक ही लीग मैच बचा हुआ है, जो 18 मई के दिन RCB से होगा और अगर चेन्नई ये मैच हार जाती है तो टीम के लिए प्लेऑफ का रास्ता बंद भी हो सकता है। ऐसा ही कुछ गणित RCB टीम के साभी रहने वाला है।

close whatsapp