“रोहित शर्मा 50 साल की उम्र तक क्रिकेट खेल सकता है….”- युवराज सिंह के पिता ने दिया बड़ा बयान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
अद्यतन - मई 13, 2024 8:31 अपराह्न

Yograj Singh on Rohit Sharma: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भारत की कप्तानी करने के लिए तैयार है। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उनके भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं आगामी टूर्नामेंट उनके करियर का आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है, क्योंकि रोहित शर्मा 37 साल के हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
हालांकि युवराज सिंह के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह का मानना है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) में अभी काफी क्रिकेट बाकी है, और वो 50 साल की उम्र तक क्रिकेट खेल सकते हैं।
लोगों का मानना है कि 40 के बाद आप बूढ़े हो जाते हैं- योगराज सिंह
योगराज सिंह ने न्यूज18 पर बात करते हुए कहा, “मैं उम्र की इन सभी बातों को कभी नहीं समझ पाया, यदि आप 40-42 या 45 वर्ष के हैं, यदि आप फिट हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो क्या गलत है? यहां लोगों का मानना है कि एक बार जब आप 40 साल के हो जाते हैं, तो आप बूढ़े हो जाते हैं, आपके बच्चे बड़े हो जाते हैं। यह खिलाड़ी 40 के करीब है और अब आगे बढ़ने का समय आ गया है। सच तो यह है कि आप खत्म नहीं हुए हैं।”
मेरी बुक में Rohit Sharma और वीरू महान खिलाड़ी हैं- योगराज सिंह
योगराज सिंह ने यह भी बताया कि मोहिंदर अमरनाथ 33 साल के थे, जब उन्होंने भारत के सिए वर्ल्ड कप जीता था। वहीं उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अब समय आ गया है कि भारतीय क्रिकेट से age factor की चीज को खत्म किया जाए।
योगराज सिंह ने आगे कहा, “मोहिंदर अमरनाथ 38 साल (33) के थे जब उन्होंने भारत को विश्व कप जिताया। वह फाइनल में आपके प्लेयर ऑफ द मैच थे। भारतीय क्रिकेट से उम्र के इस पहलू को खत्म करने का समय आ गया है। मेरी बुक में रोहित शर्मा और वीरू (वीरेंद्र सहवाग) महान खिलाड़ी हैं। इन्होंने कभी फिटनेस और ट्रेनिंग के बारे में नहीं सोचा। अगर रोहित ऐसा करते हैं तो वह 50 साल की उम्र तक खेल सकते हैं।”