GT टीम ने भारी मन के साथ अपने फैन्स को कहा अलविदा, देखने लायक था कप्तान गिल का चेहरा
KKR के खिलाफ GT का घरेलू मैदान पर था आखिरी मैच, बारिश ने डाला खलल।
अद्यतन - मई 14, 2024 11:59 पूर्वाह्न

IPL 2022 और 2023 में GT टीम ने शानदार खेल दिखाया था, जहां दोनों सीजन ये टीम फाइनल में पहुंची थी और एक बार खिताब भी अपने नाम किया था। लेकिन इस बार टीम ने अपने प्रदर्शन से निराश किया, जहां शुभमन गिल की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन फ्लॉप रहा और ये टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। जिसका गम टीम के खिलाड़ियों के चेहरे पर साफ देखने को मिला और उसका एक वीडियो भी सामने आया है।
कितने मैच जीते और कितने हारे GT टीम?
हार्दिक के जाने के बाद GT टीम ने शुभमन गिल को अपना नया कप्तान बनाया था, लेकिन गिल की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन इतना दमदार नहीं रहा। IPL 2024 में इस टीम ने अभी तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 5 में जीत मिली और 7 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं KKR के खिलाफ हुआ मैच रद्द हो गया और टीम का प्लेऑफ में जाने का सपना टूट गया।
निराशा के साथ GT टीम ने अपने घरेलू फैन्स को कहा अलविदा
*KKR के खिलाफ GT का घरेलू मैदान पर था आखिरी मैच, बारिश ने डाला खलल।
*मैच ना होने के बाद भी गुजरात टीम ने अहमदाबाद में फैन्स का किया शुक्रिया अदा।
*इस दौरान खिलाड़ियों के चेहरे पर प्लेऑफ में ना जाने का गम साफ नजर आ रहा था।
*मुंबई, पंजाब और अब गुजरात टीम हुई प्लेऑफ की रेस बाहर, एक ही लीग मैच बाकी है।
GT टीम के इस वीडियो पर डालते हैं एक नजर
अपनी पूरी टीम के साथ कप्तान गिल की तस्वीरें
टी20 वर्ल्ड कप टीम में भी नहीं हैं शुभमन गिल
एक तरफ गुजरात टीम इस साल प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है, दूसरी ओर शुभमन गिल का टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया में चयन नहीं हुआ। जहां गिल को रिंकू, खलील और आवेश के साथ रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा गया है, जिससे इस बल्लेबाज के फैन्स काफी ज्यादा निराश नजर आए। वैसे गिल की जगह टीम में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को जगह मिली है इस बार।