राजस्थान रॉयल्स की लगातार हार के बीच भी, फैन्स नहीं हैं अपने खिलाड़ियों से नाराज
पंजाब के खिलाफ भी RR को मिली हार, ये है इस टीम की लगातार चौथी हार।
अद्यतन - May 16, 2024 10:53 am

राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2024 में विरोधी टीमों के हाल खराब कर रखे थे, लेकिन फिर ये टीम जीत की पटरी से ऐसी उतरी की हर कोई हैरान रह गया। जहां एक बार फिर से संजू की कप्तानी वाली टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन उसके बाद भी फैन्स इस टीम से नाराज नहीं हैं।
अब किसने हराया इस टीम को?
राजस्थान रॉयल्स ने सीजन के शुरूआत में गुजरात से एक मैच हारा था, उसके बाद टीम लगातार जीत अपने नाम करती गई। लेकिन फिर अचानक RR टीम के हारने का सिलसिला शुरू हुआ, जो अभी तक जारी है। जहां ये टीम SRH, दिल्ली, चेन्नई और अब कल रात पंजाब जैसी कमजोर टीम से भी हार गई। ऐसे में कई पूर्व खिलाड़ी इस टीम की जमकर आलोचना कर रहे हैं, साथ ही संजू की कप्तानी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स हारे या जीते, फैन्स का प्यार कम नहीं होगा
*पंजाब के खिलाफ भी RR को मिली हार, ये है इस टीम की लगातार चौथी हार।
*बावजूद उसके फैन्स नहीं है टीम से नाराज, सोशल मीडिया वीडियो हुआ पोस्ट।
*राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों से फैन्स ऑटोग्राफ और सेल्फी लेते हुआ नजर।
*गुवाहाटी में अपने घरेलू फैन्स को बल्लेबाज रियान पराग ने नहीं किया निराश।
सोशल मीडिया पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों का ये वीडियो हुआ पोस्ट
पंजाब के खिलाफ हुए मैच का स्कोर कार्ड कुछ इस प्रकार था
कितनी टीमें पहुंची हैं प्लेऑफ में?
वहीं IPL 2024 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है, ऐसे में अभी तक सिर्फ 2 टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह बना पाई है। पहली टीम है KKR, जो अंक तालिका के टॉप पर बनी हुई है। तो दूसरी टीम है राजस्थान रॉयल्स, भले ही ये टीम लगातार हार की कहानी लिख रही हो उसके बाद भी RR प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी है। वहीं SRH, CSK या RCB में से कोई 2 टीमें और प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्की कर सकती है। वैसे इस बार IPL 2024 का फाइनल चेन्नई में खेला जाएगा, वहीं ये फाइनल मुकाबला 26 मई के दिन होगा।