राजस्थान रॉयल्स के Admin ने जीता फैन्स का दिल, आवेश खान से जुड़ा प्यारा पल किया कैमरे में कैद
राजस्थान रॉयल्स टीम के सोशल मीडिया पर आवेश खान से जुड़ा वीडियो हुआ पोस्ट।
अद्यतन - May 16, 2024 2:03 pm

भले ही राजस्थान रॉयल्स लगातार चौथा मैच हारी गई है IPL में, लेकिन उसके बाद भी फैन्स इस टीम से नाराज नहीं है। मैदान से लेकर सोशल मीडिया पर ये फैन्स RR को सपोर्ट कर रहे हैं, इस बीच टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है और वो कुछ ही देर में सुपर वायरल हो गया।
कितने मैच जीते और कितने हारे राजस्थान रॉयल्स ने?
संजू की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने सीजन का दमदार आगाज किया था, वहीं ये टीम अभी तक 8 मैच जीत चुकी है और 5 मैच हार चुकी है। गुजरात, हैदराबाद, दिल्ली, चेन्नई और पंंजाब के खिलाफ राजस्थान को हार मिली है, लेकिन उसके बाद भी ये टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और इससे पहले KKR टीम ने सबसे पहले प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की थी। वैसे अभी भी 2 टीमों का प्लेऑफ में आना बाकी है, जिसे लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
राजस्थान रॉयल्स मैच हार गई, लेकिन फिर इस वीडियो से दिल जीत लिया
*राजस्थान रॉयल्स टीम के सोशल मीडिया पर आवेश खान से जुड़ा वीडियो हुआ पोस्ट।
*स्टेडियम में मैच देखने आया था आवेश का परिवार, बाद में की तेज गेंदबाज ने मुलाकात।
*पंजाब टीम के खिलाड़ियों ने छुए आवेश के माता-पिता के पैर, देखने लायक था नजारा।
*अब सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच सुपर वायरल हो रहा है ये आवेश का ये वीडियो।
आवेश खान का ये वीडियो आपको पसंद आएगा काफी ज्यादा
राजस्थान रॉयल्स के लिए चमक रहे हैं रियान पराग
जी हां, पंजाब के खिलाफ एक बार फिर से RR की बल्लेबाजी सुपर फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन रियान पराग ने फिर से अपना दम दिखाया और 48 रनों की पारी खेली। इस IPL सीजन पराग ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है और हर मैच में जमकर रन बना रहे हैं। वैसे इस सीजन अभी तक 13 मैचों में रियान पराग ने टीम के लिए 531 रन बनाए हैं।