पल-पल मौसम की जानकारी दे रहे हैं दिनेश कार्तिक, RCB फैन्स के लिए बने Weatherman
IPL 2024 में कल होने वाले RCB बनाम CSK मैच में बारिश के पूरे आसार हैं।
अद्यतन - मई 17, 2024 3:00 अपराह्न

कल यानी की 18 मई के दिन RCB बनाम CSK के बीच मुकाबला खेला जाएगा, वहीं ये मैच प्लेऑफ के हिसाब से दोनों टीमों के लिए काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। लेकिन 18 मई के दिन Bengaluru में बारिश के पूरे आसार हैं, ऐसे में RCB टीम के फैन्स का दिल टूट सकता है। इस बीच टीम के खिलाड़ी दिनेश कार्तिक एक बार फिर से Weatherman बन गए हैं और फैन्स को मौसम की अपटेड देने में लगे हैं।
लगातार जीत अपने नाम की है RCB टीम ने
जी हां, IPL 2024 में RCB टीम पहले तो लगातार मुकाबले हार रही थी, लेकिन फिर अचानक टीम जीत की पटरी पर लौट आई है। फाफ की कप्तानी वाली ये टीम लगातार 6 मैच हारी, वहीं अब ये टीम एक के बाद एक 5 मैच लगातार जीती है और उसके बाद प्लेऑफ की उम्मीदों को पंख लग गए हैं। वैसे एक बार फिर से इस टीम गेंदबाजी की जमकर आलोचना हुई थी और ये टीम सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा ट्रोल हुई थी।
RCB टीम का Weatherman लौट आया है अपने काम पर
*IPL 2024 में कल होने वाले RCB बनाम CSK मैच में बारिश के पूरे आसार हैं।
*अगर बारिश के कारण मैच नहीं होता है तो फाफ की टीम नहीं पहुंच पाएगी प्लेऑफ में।
*ऐसे में दिनेश कार्तिक ने इंस्टा स्टोरी के जरिए फैन्स को दी Bengaluru के मौसम की अपडेट।
*कार्तिक ने फैन के सवाल पर कहा- आज का मौसम साफ है, कल के लिए फिंगर क्रॉस्ड।
दिनेश कार्तिक के इंस्टा स्टोरी वीडियो से ली गई तस्वीरें

हमेशा खुश नजर आते हैं RCB टीम के खिलाड़ी
View this post on Instagram
A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)
ऑरेंज कैप किसके पास है इस वक्त?
वहीं IPL 2024 में इस समय ऑरेंज कैप विराट कोहली के पास है, जहां कोहली ने 13 मैचों में 661 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। तो सबसे ज्यादा रनों के मामले में ऋतुराज गायकवाड़ दूसरे नंबर पर आते हैं, CSK के कप्तान ने अभी तक 13 मैचों में 583 रन बना लिए हैं और 1 शतक के साथ उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं।