IPL 2024: LSG के खिलाफ मैच के दौरान रोहित शर्मा ने अपने टीम के साथी रोमारियो शेफर्ड को दिया ऑटोग्राफ, वीडियो हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: LSG के खिलाफ मैच के दौरान रोहित शर्मा ने अपने टीम के साथी रोमारियो शेफर्ड को दिया ऑटोग्राफ, वीडियो हुआ वायरल

रोहित शर्मा की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है।

Rohit Sharma (Pic Source-X)
Rohit Sharma (Pic Source-X)

17 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी लखनऊ के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे।

हालांकि मुकाबले के दौरान मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपने टीम के साथी और वेस्टइंडीज के शानदार ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड को ऑटोग्राफ देते हुए देखा गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है। बता दें, रोहित शर्मा की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। उनकी बल्लेबाजी के दीवाने पूरी दुनिया में है। रोहित शर्मा से रोमारियो शेफर्ड ने यह अपील की कि वो उन्हें ऑटोग्राफ दे और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने अपने टीम के साथी को निराश नहीं किया।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को हराया

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान केएल राहुल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 41 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 55 रनों की बेहतरीन पारी खेली। कप्तान केएल राहुल के अलावा निकोलस पूरन ने 29 गेंदों में पांच चौकों और 8 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। लखनऊ की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने 28 रनों का योगदान दिया जबकि आयुष बडोनी ने 22* रनों की आक्रामक पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन ही बना पाई। टीम की ओर से रोहित शर्मा ने 38 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। रोहित शर्मा के अलावा नमन धीर ने 28 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 62* रनों की तूफानी पारी खेली। हालांकि यह दोनों ही खिलाड़ी अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

मुंबई इंडियंस की ओर से इन दोनों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया। लखनऊ की ओर से नवीन उल हक और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट झटके जबकि मोहसिन खान और क्रुणाल पांड्या ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?