IPL 2024: Match-70, RR vs KKR Match Prediction: राजस्थान रॉयल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाला आज का मैच कौन जीतेगा?

RR vs KKR Match Prediction: राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाला मैच जानें कौन जीतेगा?

पॉइंट्स टेबल में कोलकाता नाइट राइडर्स 19 अंकों के साथ पहले और राजस्थान रॉयल्स 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

RR vs KKR (Photo Source: BCCI/IPL)
RR vs KKR (Photo Source: BCCI/IPL)

RR vs KKR Match Prediction: आईपीएल 2024 में लीग स्टेज राउंड का आखिरी मुकाबला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। RR को अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं कोलकाता का पिछले मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ था, जो बारिश के चलते रद्द हो गया था।

दोनों ही टीमें पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। कोलकाता पॉइंट्स टेबल में 13 मैचों में 8 जीत और 19 अंकों के साथ पहले और राजस्थान 13 मैचों में 8 जीत और 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। केकेआर ने  टॉप-2 में अपनी जगह पहले ही सुनिश्चित कर ली है। राजस्थान रॉयल्स को दूसरे पायदान पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए आगामी मैच जीतना अहम है।

मैच डिटेल्स (Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders Match Details):

मैच जानकारी
मैच राजस्थान रॉयल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच- 70
वेन्यू बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
दिन और समय 19 मई, रविवार, शाम 7ः30 बजे
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा एप

पिच रिपोर्ट (RR vs KKR Pitch Report):

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच का इतिहास रहा है कि यह गेंदबाजों की अपेक्षा बल्लेबाजों को अधिक मदद करती है। क्रिकेट फैंस को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड (RR vs KKR Head to Head to Head Records):

खेले गए कुल मैच 29
राजस्थान रॉयल्स ने जीता 14
कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता 14
नो रिजल्ट 1
यहां देखिए- RR vs KKR Head to Head Records 

संभावित प्लेइंग XI (Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders Probable Playing XIs):

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग XI:

यशस्वी जायसवाल, टाॅम कोहलर कैडमोर, संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, राॅवमैन पाॅवेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, आवेश खान, युजवेंद्र चहल

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग XI:

रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोरा, वरुण चक्रवर्ती

RR vs KKR स्कोर प्रेडिक्शन

टीम  पहली पारी का स्कोर दूसरी पारी का स्कोर
राजस्थान ने टॉस जीता (गेंदबाजी) 150-160 160-170
कोलकाता ने टॉस जीता (गेंदबाजी) 140-150 170-180

कौन जीतेगा आज का मुकाबला? (Who Will Win Today’s Match?)

हेड टू हेड रिकॉर्ड के हिसाब से बात करें तो दोनों टीमों का दबदबा एक-दूसरे के खिलाफ बराबरी का रहा है। कोलकाता इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रही है, वहीं राजस्थान को अपने पिछले चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दोनों ही टीमों में मौजूद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी नेशनल ड्यूटी के चलते स्वदेश लौट गए हैं। दोनों ही टीमों को प्लेइंग 11 में बदलाव के साथ उतरना होगा। इस मैच को कोलकाता नाइट राइडर्स अपने नाम करते हुए नजर आ सकती है। वहीं गूगल की माने तो राजस्थान के पास इस मैच को जीतने की 47% संभावना है जबकि कोलकाता की 53%।

यहां देखिए- RR vs KKR Dream11 Prediction

close whatsapp