IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: RCB vs CSK मैच-68 के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की ताजा सूची

IPL 2024: विराट कोहली का Orange Cap में दबदबा बरकरार, Purple Cap की टॉप-5 सूची में तुषार देशपांडे की एंट्री

पर्पल कैप की ताजा सूची में सीएसके गेंदबाज तुषार देशपांडे की टॉप-5 में एंट्री हुई है।

Virat Kohli Mitchell Santner (Photo Source: BCCI/IPL)
Virat Kohli Mitchell Santner (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 के 68वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 27 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है। इस मैच के बाद ऑरेंज कैप की ताजा सूची में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। विराट कोहली (708) सूची में पहले पायदान पर है। वहीं पर्पल कैप की ताजा सूची में एक बदलाव हुआ है। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज तुषार देशपांडे की टॉप-5 में एंट्री हुई है।

IPL 2024 Orange Cap Update: ऑरेंज कैप की ताजा सूची

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली ने आज सीएसके के खिलाफ 29 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। वह 14 मैचों में 708 रनों के साथ सूची में अब भी पहले स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (583) दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रैविस हेड (533) तीसरे स्थान पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग (531) चौथे और गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज (527) पांचवें स्थान पर है।

नंबर बल्लेबाज टीम रन मैच गेंदें औसत हाईस्ट स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 विराट कोहली RCB 708 14 455 64.36 113 155.6 59 37 1 5
2 रुतुराज गायकवाड़ CSK 583 14 413 53 108 141.16 58 18 1 4
3 ट्रैविस हेड SRH 533 11 264 53.3 102 201.89 61 31 1 4
4 रियान पराग RR 531 13 348 59 84 152.59 38 31 4
5 साई सुदर्शन GT 527 12 373 47.91 103 141.29 48 16 1 2

IPL 2024 Purple Cap Update: पर्पल कैप की ताजा सूची

पंजाब किंग्स के गेंदबाज हर्षल पटेल इस सीजन अब तक सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज है। वह 13 मैचों में 22 विकेट के साथ पर्पल कैप की सूची में पहले पायदान पर है। मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह (20) दूसरे और कोलकाता नाइट राइडर्स के वरुण चक्रवर्ती (18) तीसरे स्थान पर है।

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज तुषार देशपांडे ने आज आरसीबी के खिलाफ 4 ओवर में 49 रन देकर एक विकेट लिया। वह 13 मैचों में 17 विकेट के साथ चौथे स्थान पर आ गए हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल 17 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर है।

नंबर गेंदबाज टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ गेंदें औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 हर्षल पटेल PBKS 22 13 45 3/15 270 19.45 9.51 428
2 जसप्रीत बुमराह MI 20 13 51.5 5/21 311 16.8 6.48 336 1
3 वरुण चक्रवर्ती KKR 18 12 44 3/16 264 20.39 8.34 367
4 तुषार देशपांडे CSK 17 13 48 4/27 288 24.94 8.83 424 1
5 युजवेंद्र चहल RR 17 13 50 3/11 300 27.59 9.38 469

close whatsapp