Bengaluru की सड़कों पर उमड़ पड़ा फैन्स का सैलाब, बड़ी मुश्किल से RCB टीम की बस निकली बाहर
RCB टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है।
अद्यतन - May 19, 2024 10:06 am

RCB टीम के लिए 18 मई 2024 की तारीख हमेशा के लिए खास बन गई है, जहां इस दिन टीम ने धाकड़ प्रदर्शन कर CSK टीम के प्लेऑफ में जाने के सपने को तोड़ दिया है। जिसके बाद खुद फाफ की टीम ने प्लेऑफ में एंट्री ले ली है और ये टीम चौथी टीम बनी है प्लेऑफ में पहुंचने वाली। वहीं टीम की जीत के बाद फैन्स आउट ऑफ कंट्रोल हो गए और उसका नजारा देखने लायक था।
आखिरी ओवर तक गया रोमांच
जी हां, CSK बनाम RCB का मैच आखिरी ओवर तक गया था, जिसका रोमांच देखने लायक था। इस दौरान यश दयाल ये आखिरी ओवर डाल रहे थे, वहीं इस ओवर ने यश को टीम का हीरो बना दिया। वहीं CSK की हार के बाद धोनी का चेहरा देखने लायक था और फाफ की सेना तो ऐसे जश्न मना रही थी जैसे कोई IPL ट्रॉफी ही जीत ली हो।
RCB टीम की बस को फैन्स ने घेर लिया था बीच सड़क पर
*RCB टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है।
*जीत के बाद रात 1:30 बजे टीम का स्टेडियम से होटल जाने का है वीडियो।
*फैन्स टीम की बस के पीछे दौड़ रहे थे, लोगों का सड़कों पर सैलाब उमड़ पड़ा था।
*पुलिस ने बड़ी मुश्किल से फैन्स को किया बस से दूर, देखने लायक था नजारा।
सोशल मीडिया पर RCB टीम ने ये वीडियो किया है शेयर
View this post on Instagram
A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)
जीत के बाद ड्रेसिंग रूम का नजारा कुछ इस प्रकार था
View this post on Instagram
A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)
क्या-क्या हुआ था इस मैच में?
RCB टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए थे, इस दौरान टीम की तरफ से कप्तान फाफ, रजत पाटीदार और विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला था। वहीं जब टारगेट का पीछा करने CSK टीम उतरी तो उनकी खराब शुरूआत हुई, फिर टीम के बीच-बीच में विकेट गिरते रहे। जिसके बाद इस टीम ने 191 रन बनाए और RCB ने इस मैच को 27 रनों से जीतते हुए प्लेऑफ में जगह बना ली। वहीं आज IPL में 2 आखिरी ग्रुप स्टेज के मैच होंगे, पहला मैच SRH बनाम पंजाब का होगा और दूसरा मैच राजस्थान बनाम KKR का होगा।