RCB टीम की जीत के बाद बेकाबू हुए दिनेश कार्तिक, तो गेल भी पुराने अंदाज में विराट से मिले गले - क्रिकट्रैकर हिंदी

RCB टीम की जीत के बाद बेकाबू हुए दिनेश कार्तिक, तो गेल भी पुराने अंदाज में विराट से मिले गले

जीत के बाद का एक और वीडियो किया गया है RCB के सोशल मीडिया पर शेयर।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

एक के बाद एक RCB टीम के जश्न वाले वीडियो सामने आते ही जा रहे हैं, जिसमें टीम के खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक है। इस बीच टीम के सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें दिनेश कार्तिक आउट ऑफ कंट्रोल हो गए हैं और साथ ही इस वीडियो में विराट कोहली ने भी एक बड़ा बयान दिया है।

मैच के बाद क्या बोले विराट कोहली?

वहीं RCB टीम की जीत के बाद विराट कोहली ने एक बड़ा बयान दिया है, जो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस शानदार जीत के बाद विराट ने कहा कि, भगवान के पास प्लान था और आप जो भी करते हो उसे सच्चाई के साथ करना चाहिए। आगे बोलते हुए कोहली ने कहा कि- हमने सच्चाई के साथ मेहनत की और अब बस हमारा फोकस अगले मैच पर होगा।

RCB टीम की जीत के बाद दिनेश कार्तिक ने उतार दिए अपने कपड़े

*जीत के बाद का एक और वीडियो किया गया है RCB के सोशल मीडिया पर शेयर।
*वीडियो में जीत को लेकर विराट ने दिया बयान, साथ ही कोहली क्रिस गेल से भी मिले।
*इस दौरान कार्तिक ने जर्सी उतार कर मनाया RCB के प्लेऑफ में जाने का जश्न।
*वहीं मैच के बाद खिलाड़ियों ने मैदान का चक्कर लगाकर फैन्स का किया शुक्रिया अदा।

दिनेश कार्तिक इस वीडियो में नजर आए आउट ऑफ कंट्रोल

RCB टीम ने अपने फैन्स का कुछ इस तरह किया शुक्रिया अदा

दिनेश कार्तिक का भी रहा इस सीजन अहम योगदान

जी हां, दिनेश कार्तिक का भी इस सीजन काफी अहम योगदान रहा है, जहां इस खिलाड़ी ने फिनिशर के टैग को पूरी तरह से साबित किया है। साथ ही कार्तिक ने अपनी टीम के लिए 14 मैचों में कुल 315 रन बनाए और इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले। लीग शुरू होने से पहले कार्तिक को लेकर कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि ये इस खिलाड़ी का आखिरी IPL हो सकता है और अब देखना होगा की दिनेश क्या फैसला लेते हैं।

close whatsapp