मुंबई इंडियंस के खराब IPL सीजन के बाद नीता अंबानी ने खिलाड़ियों से क्या कहा? रोहित- हार्दिक का भी लिया नाम; वीडियो देखें

मुंबई इंडियंस के खराब IPL सीजन के बाद नीता अंबानी ने खिलाड़ियों से क्या कहा? रोहित- हार्दिक का भी लिया नाम; वीडियो देखें

मुंबई इंडियंस की बेहद बुरी हार के बाद भी नीता अंबानी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Mumbai Indians and Nita Ambani (Image Source: BCCI/IPL)
Mumbai Indians and Nita Ambani (Image Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2024 में कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को शर्मनाक अभियान का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस का आखिरी मैच LSG के साथ था जिसमें MI को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 18 रन से हराय। इस मैच में मुंबई की टीम 215 रन की चुनौती के सामने 20 ओवर में 196 रन तक ही पहुंच सकी। इस हार के बाद मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे आ गई।

हार के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी काफी निराश होकर ड्रेसिंग रूम में लौटे। इस मैच के बाद मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी ड्रेसिंग रूम में पहुंचीं और निराश खिलाड़ियों को सांत्वना दी और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों को विशेष शुभकामनाएं  भी दीं। इस बातचीत का वीडियो मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया गया है।

नीता अंबानी ने मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों से आखिर क्या कहा?

मुंबई इंडियंस की बेहद बुरी हार के बाद भी नीता अंबानी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नीता अंबानी ने मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि-

“आईपीएल 2024 का यह सीजन हम सभी के लिए बेहद निराशाजनक रहा। चीजें हमारे मुताबिक नहीं हो रही थीं। लेकिन इन सबके बावजूद मुंबई इंडियंस के पास बहुत बड़ा फैन बेस है। सिर्फ एक मालिक के रूप में नहीं, लेकिन मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनना बहुत सम्मान और विशेष बात है। वहीं, इस टीम के साथ जुड़ना मेरे लिए सम्मान और गर्व की बात है। मुझे लगता है कि यहां से लौटने के बाद हम अपनी गलतियों के बारे में सोचेंगे।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

नीता अंबानी ने रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या का नाम लेकर क्या कहा?

नीता अंबानी ने आगे कहा कि अब पूरी दुनिया मुंबई इंडियंस के कुछ खिलाड़ियों पर नजर रखेगी। इसलिए मैं उन सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देना चाहूंगी जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं। बता दें कि, इस मौके पर उन्होंने खास तौर पर भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ियों रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह का नाम लिया और उन्हें बधाई दी।

इस साल के टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान हैं; हार्दिक पांड्या उपकप्तान हैं. इसके अलावा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव के फॉर्म को देखते हुए, भारतीय टीम को इन दोनों से काफी उम्मीदें हैं।

close whatsapp