विराट कोहली क्रिस गेल

“काका, अगले साल वापसी करना, इम्पैक्ट प्लेयर नियम अभी चालू है”- क्रिस गेल से बोले विराट कोहली

RCB vs CSK के मैच बाद क्रिस गेल से मिले विराट कोहली।

Kolhi and Gayle ( Source : RCB)
Kolhi and Gayle ( Source : RCB)

IPL 2023 में 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला गया। इस मैच को RCB ने 27 रनों से अपने नाम कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। इस मैच के खत्म होने के बाद विराट कोहली आरसीबी के पूर्व साथी खिलाड़ी क्रिस गेल से मिले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पा बहुत तेजी से वायरल हुआ।

आपको बता दे कि,  इस मैच में बेंगलुरु टीम की हौसला अफजाई के लिए आरसीबी के पूर्व ओपनर क्रिस गेल भी पहुंचे थे। मैच के बाद विराट ने उनको आरसीबी की जर्सी भेंट की और कहा कि, काका अगले साल आईपीएल खेलना। उन दोनों के बातचीत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुआ है।

RCB vs CSK मैच के बाद विराट कोहली से मिले थे क्रिस गेल

आरसीबी के मौजूदा ओपनर विराट कोहली ने अपने पूर्व साथी क्रिस गेल को एक आरसीबी की साइन्ड जर्सी भेंट की और कहा कि, “काका, अगले साल वापसी करना, इम्पैक्ट प्लेयर नियम अभी चालू है। अब आपको फील्डिंग करने की जरूरत नहीं है, यह आपके लिए डिजाइन किया गया है (विराट ने हंसते हुए क्रिस गेल से ये बात कही)।”

बाएं हाथ के ओपनर क्रिस गेल आईपीएल से रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन इससे पहले वे आरसीबी के लिए कई सीजन खेले। इसके अलावा पंजाब किंग्स का भी वे हिस्सा रहे, लेकिन अब आईपीएल से दूरी बना चुके हैं और रिटायरमेंट ले चुके क्रिकेटरों वाली लीगों में खेलते हुए नजर आते हैं। इससे पहले वो पिछले साल नवंबर में लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलते हुए दिखे थे।

बता दें कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम आने के बाद से, कुछ प्लेयर्स को सिर्फ और सिर्फ बल्लेबाजी के लिए इस्तेमाल किया जाता है और कुछ खिलाड़ियों को गेंदबाजी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में विराट कोहली ने मजे-मजे में क्रिस गेल को भी यही बात कही कि उनको सिर्फ बल्लेबाजी करनी है, क्योंकि फील्डिंग के लिए किसी अन्य खिलाड़ी को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है, जो गेंदबाजी करने में सक्षम हो।

close whatsapp