RR को एलिमिनेटर मैच में RCB के खिलाफ जोस बटलर की कमी काफी खलेगी: माइकल वॉ
जोस बटलर प्लेऑफ से पहले अपने देश इंग्लैंड वापस लौट चुके हैं क्योंकि टीम को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है।
अद्यतन - May 20, 2024 2:04 pm

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 22 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें आगामी मैच को अपने नाम जरूर करना चाहेगी। हालांकि इस मैच से पहले इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉ ने जोस बटलर और राजस्थान रॉयल्स को लेकर बड़ा बयान दिया है।
माइकल वॉ के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जोस बटलर की कमी काफी खलेगी। बता दें, जोस बटलर प्लेऑफ से पहले अपने देश इंग्लैंड वापस लौट चुके हैं क्योंकि टीम को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। अनुभवी बल्लेबाज का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में काफी अच्छा रहा है।
Cricbuzz से बात करते हुए जोस बटलर को लेकर माइकल वॉ ने कहा कि, ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास इनफॉर्म खिलाड़ी ज्यादा है। राजस्थान रॉयल्स ने पिछले कुछ मुकाबलों में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। जोस बटलर राजस्थान के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शतक जड़ा था और आप देख सकते हैं कि कैसे उन्होंने दबाव में अपना काम बखूबी से निभाया। राजस्थान रॉयल्स अपने की खिलाड़ियों को खो रहे हैं।’
जो भी दूसरा प्लेऑफ जीतेगा उसके ट्रॉफी उठाने की उम्मीदें भी ज्यादा होगी: माइकल वॉ
माइकल वॉ ने आगे कहा कि, ‘मुझे लगता है कि कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद में से कोई एक टीम चेन्नई में फाइनल जरूर खेलेगी। जो भी दूसरा प्लेऑफ जीतेगी उनके लिए Advantage ज्यादा होगा क्योंकि वो चेन्नई में खेल रहे होंगे। ज्यादा बड़ा तो नहीं लेकिन दूसरा प्लेऑफ जीतने वाली टीम इस सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम कर सकती है।’
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के प्लेऑफ में कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी जगह बनाई है। पहला क्वालीफायर मुकाबला 21 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद एलिमिनेटर मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में होगा।