RCB की जीत के बाद कुछ लोगों ने की हद पार, बीच सड़क पर CSK फैन्स के साथ की घटिया हरकत
RCB बनाम CSK के बीच हुए मैच के बाद का एक वीडियो हुआ वायरल।
अद्यतन - मई 20, 2024 4:12 अपराह्न

क्रिकेट जगत में अभी भी RCB बनाम CSK मैच की बात हो रही है, जहां इस मैच में रोमांच अपने चरम पर था और फाफ की टीम ने जीत की कहानी लिख दी थी। बस उसके बाद RCB के फैन्स आउट ऑफ कंट्रोल हो गए थे और सड़कों पर हंगामा करने लग गए थे। जिससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल भी हुए थे, इस कड़ी में कुछ फैन्स ने तो हर हद को पार कर दिया था।
यश दयाल थे RCB बनाम CSK मैच के हीरो
जी हां, आखिरी ओवर तक गए इस मैच में RCB टीम के लिए जीत के हीरो यश दयाल थे, जिन्होंने CSK के बल्लेबाजों को आखिरी की गेंदों पर रन ही नहीं बनाने दिए थे। पहली गेंद पर दयाल को धोनी ने छक्का मारा था, तो अगली ही गेंद पर माही कैच आउट हो गए थे। जिसके बाद शार्दुल ठाकुर और जडेजा दोनों ही फेल रहे और यश की एक भी गेंद पर बड़ा शॉट नहीं मार पाए।
CSK टीम RCB से क्या हारी, फैन्स तो बदतमीजी पर उतर आए
*RCB बनाम CSK के बीच हुए मैच के बाद का एक वीडियो हुआ वायरल।
*वायरल वीडियो में RCB टीम के फैन्स सड़कों पर शोर मचाते हुए दिख रहे हैं।
*इस दौरान CSK के फैन्स को आरसीबी फैन्स ने खूब चिढ़ाया और परेशान किया।
*बीच सड़क पर ही चेन्नई टीम के फैन्स को कर डाला बुरी तरह से Troll
RCB बनाम CSK के बीच हुए मैच के बाद का वीडियो
2023 में करियर खत्म लग रहा था यश दयाल का
साल 2023 के IPL में रिंकू सिंह ने काफी सुर्खियां बटोरी थी, जिसका कारण था वो लगातार 5 छक्के जो उन्होंने यश दयाल को एक ओवर में मारे थे। जिसके बाद सभी को लगा की यश का करियर खत्म हो जाएगा, लेकिन फिर इस खिलाड़ी को RCB ने करोड़ों की रकम में खरीद लिया और दयाल ने भी टीम को निराश ना करते हुए सबसे अहम ओवर में शानदार गेंदबाजी कर RCB का काम आसान बना दिया।