Video: “हमेशा पहले आप…” अंगद बेदी ने MS Dhoni का वीडियो किया शेयर, घंटे भर में 1.6 मिलियन लोगों ने देखा
CSK के आईपीएल प्लेऑफ से बाहर होने के बाद अंगद बेदी ने इवेंट से लेकर एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आपका दिल भर आएगा।
अद्यतन - मई 20, 2024 4:50 अपराह्न

MS Dhoni: Etihad Airways के द्वारा कुछ दिन पहले एक इवेंट रखा गया था जिसमें CSK के खिलाड़ी मौजूद थे। एतिहाद एयरवेज चेन्नई सूपर किंग्स का Sponsor है। इसलिए उन्होंने इवेंट में एमएस धोनी और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को बुलाया था। इस इवेंट में बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी को भी बुलाया गया था। इवेंट में अंगद बेदी चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पहन कर आए थे जिसके पीछे धोनी लिखा था।
बता दें कि, अंगद के लिए यह फैन मोमेंट था, क्योंकि वह धोनी के बड़े फैन हैं। अब CSK के आईपीएल प्लेऑफ से बाहर होने के बाद उन्होंने उस इवेंट से लेकर एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आपका दिल भर आएगा और शायद आपको थोड़ी हंसी भी आए की अभी भी लोग पहले आप-पहले आप करते रहते जाते हैं।
आइए देखें क्या है वह वीडियो
इस वीडियो में धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, स्टीफन फ्लेमिंग, Ethihad Airways के स्टाफ मेंबर्स मौजूद हैं। फोटो शूट के दौरान धोनी अपनी सीट छोड़कर खड़े हुए और अंगद बेदी को बैठने के लिए कहा। लेकिन सब लोग धोनी की इज्जत दिल से करते हैं। ऐसे में किसी ने भी पहले बैठने की हिम्मत नहीं की। सभी ने धोनी के बैठने का इंतेजार किया और उसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ आकर सीट पर बैठे। सिर्फ बैठने के लिए तीनों के बीच पहले आप-पहले आप की लड़ाई चल रही थी, जिसके बाद धोनी पहले बैठे।
इस वीडियो को शेयर करते हुए अंगद ने कैप्शन में लिखा “हमेशा सबसे पहले आप कप्तान, अगले साल मिलते हैं.. तब तक.. ये है माही वे।”
क्या अगले साल IPL खेलेंगे धोनी?
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम RCB से हारकर आईपीएल प्लेऑफ से बाहर हो गई है। इसके साथ ही यह चर्चा हर गली मोहल्ले में है की क्या यह धोनी का आखिरी साल है या नहीं? इस बीच CSK के एक सीनियर अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, ‘गेंद खो गई थी और इस वजह से उसे बदलना पड़ा। दयाल को थोड़ी सूखी हुई बॉल मिली, और अचानक से गेंद को हिट करना मुश्किल हो गया। धोनी ने सीएसके में अभी तक किसी को नहीं कहा है कि वह रिटायर हो रहे हैं, उन्होंने मैनेजमेंट से कहा है कि कोई भी फाइनल फैसला लेने से पहले वो दो-तीन महीने इंतजार करना चाहेंगे।’
सीएसके मैनेजमेंट को उम्मीद है कि धोनी अपना वादा पूरा करेंगे और चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपना आखिरी मैच खेलेंगे। जो उनकी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग फॉर्म आईपीएल 2024 में दिखी, उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि वो एक सीजन और खेल सकते हैं।