वही लंबे बाल, विंटेज बाइक और वही रांची की सड़कें, इस video को देखकर आपको भी याद आ जाएगा MSD के वही पुराने दिन
आईपीएल 2024 के बाद धोनी रांची में बाइक राइड का आनंद ले रहे हैं।
अद्यतन - May 20, 2024 6:01 pm

आईपीएल 2024 में लीग स्टेज के आखिरी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार के बाद ही एमएस धोनी (MS Dhoni) अपने परिवार के साथ 19 मई को रांची रवाना हो गए थे। इस बीच धोनी का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें धोनी रांची की सड़कों पर बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं।
रांची में बाइक चलाते दिखे MS Dhoni
बाइक को लेकर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का प्यार किसी से छुपा नहीं है। धोनी अक्सर अपने होमटाउन रांची में बाइक चलाते हुए नजर आते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दिल तोड़ देने वाले हार के बाद धोनी रांची में बाइक राइड करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में धोनी Yamaha RD 350 बाइक से अपने घर के अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं।
यहां देखें धोनी का वो वीडियो-
MS Dhoni enjoying a bike ride in Ranchi. ❤️pic.twitter.com/RjHZqeCTqg
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 20, 2024
आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ लीग स्टेज का आखिरी मैच हारने के बाद डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। RCB ने CSK को 219 रनों का लक्ष्य दिया था। सीएसके को प्लेऑफ में जगह सील करने के लिए 201 रन बनाने थे।
आखिरी ओवर में टीम को 17 रनों की जरूरत थी, धोनी ने पहली ही गेंद पर 110 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। लेकिन फिर अगली ही गेंद पर विकेट गंवा बैठे। यश दयाल ने आखिरी दो गेंदें रवींद्र जडेजा के खिलाफ डॉट फेंकी, और सीएसके 27 रनों से मैच हार गई।
आईपीएल का 17वां सीजन शुरू होने से पहले ही चर्चा जोरों पर थी कि यह महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की आखिरी सीजन हो सकता है। हालांकि कई दिग्गजों का मानना है कि धोनी अगला सीजन खेल सकते हैं। सीएसके अधिकारी का कहना है कि धोनी अगले 2-3 महीनों में अपने भविष्य को लेकर फैसला कर सकते हैं।