T20 World Cup 2024: टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में शाहिद सैकत और रिचर्ड इलिंगवर्थ अंपायरिंग करते हुए आएंगे नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

T20 World Cup 2024: टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में शाहिद सैकत और रिचर्ड इलिंगवर्थ अंपायरिंग करते हुए आएंगे नजर

2 जून से शुरू हो रहा है टी20 वर्ल्ड कप

Richard Illingworth (Image Credit- Twitter X)
Richard Illingworth (Image Credit- Twitter X)

2 जून, 2024 से शुरू होने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप का, हर कोई बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। गौरतलब है कि इस बार ये मल्टीनेशन टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। सभी टीमें इस बड़े टूर्नामेंट के लिए अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देती हुई नजर आ रही हैं।

दूसरी ओर, टीमों के अलावा मैनेजमेंट को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भी बहुत तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। हाल में इस बड़े टूर्नामेंट के लिए मैच ऑफिशिएल्स की एपेक्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा घोषणा की गई थी। तो वहीं अब खबर सामने आई है कि टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में कौनसे अंपायर्स अंपायरिंग करते हुए नजर आएंगे।

ये अंपायर्स करेंगे पहले मैच में अंपायरिंग

बता दें कि पहला मैच 2 जून को मेजबान यूएसए और कनाडा के बीच खेला जाएगा। तो वहीं इस मैच में बांग्लादेशी अंपायर शाहिद सैकत (Shahid Saikat) और रिचर्ड इलिंगवर्थ (Richard Illingworth) अंपायरिंग करते हुए नजर आएंगे।

इन दोनों के अलावा रिकी रिचर्डसन मैच रेफरी की भूमिका में होंगे, टीवी अंपायर की भूमिका में Sam Nogajski नजर आएंगे। इसके अलावा चौथे अंपायर के रूप में Langton Rusere मैदान पर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे।

20 टीमें ले रही हैं T20 World Cup 2024 में हिस्सा

दूसरी ओर, टूर्नामेंट के बारे में आपको जानकारी दें तो इस बार कुल 20 टीमें मल्टीनेशन टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। सभी 20 टीमों को 5-5 के चार समूह में बांटा गया है। लीग स्टेज के बाद हर ग्रुप से टाॅप में रहने वाली 2 टीमें टूर्नामेंट के अगले राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी।

ग्रुप ए में शामिल टीमें: भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और यूएसए।

ग्रुप बी में शामिल टीमें: स्काॅटलैंड, ओमान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया।

ग्रुप सी में शामिल टीमें: न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी।

ग्रुप डी में शामिल टीमें: श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, नेपाल, साउथ अफ्रीका।

close whatsapp