युवराज सिंह ऋषभ पंत संजू सैमसन

सैमसन या पंत? टी-20 वर्ल्ड कप में किसे मिलेगा पहले मौका? जानिए क्या कहा युवी ने

संजू सैमसन और ऋषभ पंत भारत की टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं।

Sanju Samson & Rishabh Pant (Photo Source: Getty Images)
Sanju Samson & Rishabh Pant (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल के जारी सीजन के ठीक बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन किया जाएगा। इस मेगा इवेंट के लिए बीसीसीआई ने काफी समय पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया था। टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत ने दो विकेटकीपर (संजू सैमसन और ऋषभ पंत) को टीम में चुना है। लेकिन सभी के मन में इस वक्त सवाल है कि प्लेइंग XI में इन दोनों में से किसे पहले मौका मिलेगा।

पिछले कई सालों से ऋषभ पंत को सभी प्रारूपों में विकेटकीपर के रूप में एमएस धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता था। लेकिन जब 2022 में एक कार दुर्घटना के बाद वो क्रिकेट से दूर हुए, तब सैमसन की संभावनाएं बढ़ गईं। राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान ने जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे शतक बनाया और मौजूदा आईपीएल सीजन में 14 मैचों में 504 रन के साथ शानदार प्रदर्शन किया है।

संजू सैमसन से पहले ऋषभ पंत को मिलना चाहिए मौका- युवराज सिंह

इसी मुद्दे पर अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपनी राय रखी है। युवी ने आईसीसी के शो पर बातचीत करते हुए टी-20 वर्ल्ड कप में बतौर विकेटकीपर ऋषभ पंत को खिलाने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “मैं ऋषभ के साथ जाना चाहूंगा. जाहिर तौर पर संजू कमाल की फॉर्म में मौजूद हैं, लेकिन ऋषभ बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और मुझे लगता है कि उनके पास भारत को मैच जिताने की जबरदस्त काबिलियत मौजूद है, जो वह पहले भी कर चुके हैं।”

2007 वर्ल्ड टी-20 विजेता क्रिकेटर को लगता है कि बाएं-दाएं बल्लेबाजी कम्बीनेशन गेंदबाजों के लिए कठिन बना देता है। सिंह ने रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल की शुरुआती जोड़ी का समर्थन किया, उसके बाद नंबर 3 पर विराट कोहली और नंबर 4 पर सूर्यकुमार यादव को बल्लेबाजी के लिए चुना।

 युवी ने कहा कि नंबर तीन की पोजीशन पर विराट कोहली को ही खेलना चाहिए, जबकि सूर्यकुमार यादव नंबर चार के लिए बेस्ट चॉइस होंगे। वेस्टइंडीज और अमेरिका की धरती पर होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी

close whatsapp