IPL 2024: रियान पराग की महत्वपूर्ण पारी रही RR vs RCB मैच का टर्निंग पॉइंट - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: रियान पराग की महत्वपूर्ण पारी रही RR vs RCB मैच का टर्निंग पॉइंट

रियान पराग ने एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला और 26 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

Riyan Parag (Pic Source-X)
Riyan Parag (Pic Source-X)

आज यानी 22 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस हार के बाद आरसीबी फाइनल की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है।

बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 172 रन बनाए। टीम की ओर से रजत पाटीदार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 34 रनों की शानदार पारी खेली। रजत पाटीदार अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। रजत पाटीदार के अलावा विराट कोहली ने 33 रनों का योगदान दिया जबकि कैमरून ग्रीन ने 21 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 27 रनों की पारी खेली।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स एक समय काफी अच्छी स्थिति में थी। हालांकि टीम ने 13.1 ओवर में अपने चार महत्वपूर्ण विकेट खो दिए थे। राजस्थान रॉयल्स को अगर वहां से मैच जीतना था तो किसी एक खिलाड़ी को अच्छी बल्लेबाजी करनी बेहद जरूरी थी और टीम के लिए रियान पराग ने वैसा ही किया। रियान पराग ने एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला और 26 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

उन्होंने अपनी इस पारी की वजह से राजस्थान के किसी भी बल्लेबाज के ऊपर दबाव नहीं डाला। रियान पराग की यही पारी राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच का टर्निंग पॉइंट रही।

आरसीबी को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा

बता दें, राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को इस मैच में चार विकेट से हराया। टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 45 रनों की धुआंधार पारी खेली। Shimron Hetmyer ने 26 रनों का योगदान दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से मोहम्मद सिराज ने चार ओवर में 33 रन देकर दो विकेट झटके जबकि कैमरून ग्रीन, लॉकी फर्ग्यूसन और कर्ण शर्मा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

अब राजस्थान रॉयल्स को दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच खेलना है। जो भी टीम दूसरे क्वालीफायर को जीतेगी वो फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?