SRH vs RR, Qualifier 2, Match Prediction: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाला मैच कौन जीतेगा?
दोनों टीमों के बीच लीग स्टेज में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 रन से जीत दर्ज की थी।
अद्यतन - मई 23, 2024 3:38 अपराह्न

SRH vs RR, Match Prediction: आईपीएल 2024 का क्वालिफायर-2 मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच चेपॉक में खेला जाएगा। जो भी टीम यह मैच जीतेगी वह फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी।
सनराइजर्स हैदराबाद को क्वालिफायर-1 मुकाबले में KKR के खिलाफ 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। SRH पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवरों में 159 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में कोलकाता ने 13.4 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था।
वहीं राजस्थान रॉयल्स एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराकर क्वालिफायर-2 में पहुंची है। RCB पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 172 रन ही बना पाई थी। राजस्थान ने एक ओवर शेष रहते ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था।
मैच डिटेल्स (Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Match Details):
| मैच | जानकारी |
| मैच | सनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स, क्वालिफायर-2 |
| वेन्यू | एमए. चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक |
| दिन और समय | 24 मई, शुक्रवार, शाम 7ः30 बजे |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा एप |
पिच रिपोर्ट (SRH vs RR Pitch Report):
एमए. चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर स्पिनरों को अधिक सहयोग मिलता हुआ नजर आएगा। जैसे ही खेल आगे बढ़ेगा पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी होती जाएगी। इस पिच पर टॉस जीतकर टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 158 रन है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड (SRH vs RR Head to Head to Head Records):
| खेले गए कुल मैच | 19 |
| सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता | 10 |
| राजस्थान रॉयल्स ने जीता | 9 |
| नो रिजल्ट | 0 |
यहां देखिए- SRH vs RR Head to Head Records
संभावित प्लेइंग XI (Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Probable Playing XIs):
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग XI:
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नीतिश कुमार रेड्डी, शाहबाज अहमद, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग XI:
यशस्वी जायसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरन हेटमायर, रोवमेन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
SRH vs RR स्कोर प्रेडिक्शन
| टीम | पहली पारी का स्कोर | दूसरी पारी का स्कोर |
| हैदराबाद ने टॉस जीता (गेंदबाजी) | 180-190 | 170-180 |
| राजस्थान ने टॉस जीता (गेंदबाजी) | 160-170 | 180-190 |
कौन जीतेगा आज का मुकाबला? (Who Will Win Today’s Match?)
हेड टू हेड रिकॉर्ड के हिसाब से सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा ज्यादा भारी है। राजस्थान रॉयल्स ने लीग स्टेज के पहले हाफ में शानदार खेल दिखाया था, वहीं दूसरे हाफ में स्ट्रगल करते हुए नजर आई थी। लेकिन एलिमिनेटर में टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाते हुए आरसीबी को करारी शिकस्त दी। क्वालिफायर-2 में संजू सैमसन की टीम हैदराबाद के ऊपर भारी पड़ सकती है। वहीं गूगल की मानें तो हैदराबाद के पास इस मैच को जीतने की 52% संभावना है जबकि राजस्थान की 48%।
यहां देखिए- SRH vs RR Dream11 Prediction