IPL 2024: इनफॉर्म ट्रेविस हेड से डेविड वार्नर ने की खास अपील - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: इनफॉर्म ट्रेविस हेड से डेविड वार्नर ने की खास अपील

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में ट्रेविस हेड ने 13 पारी में 199.63 के स्ट्राइक रेट से 533 रन बनाए हैं।

Travis Head and David Warner (Pic Source-Twitter)
Travis Head and David Warner (Pic Source-Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने ट्रेविस हेड के इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बेहतरीन फॉर्म को लेकर अपना पक्ष रखा है। भले ही ट्रेविस हेड अपने पिछले दो मुकाबलों में 0 पर आउट हो गए हो लेकिन उनका प्रदर्शन इस पूरे सीजन में काफी अच्छा रहा है और शानदार बल्लेबाज ने लगातार आक्रमण क्रिकेट खेला है।

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में ट्रेविस हेड ने 13 पारी में 199.63 के स्ट्राइक रेट से 533 रन बनाए हैं। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ टॉप ऑर्डर में जबर्दस्त बल्लेबाजी की है और उनकी इसी बल्लेबाजी की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई। अब ट्रेविस हेड और डेविड वार्नर को आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया टीम की ओपनिंग करते हुए देखा जा सकता है। डेविड वार्नर यही चाहते है कि हेड आगामी टूर्नामेंट में भी ऐसा ही प्रदर्शन करें।

डेविड वार्नर ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड को बताया कि, ‘उम्मीद करता हूं कि आईपीएल में हेड ज्यादा रन खराब ना करें और कुछ हमारे लिए भी बचा कर रखें। उम्मीद करते हैं कि हम टूर्नामेंट में अच्छा फिनिश करें और इससे हमें सफलता भी मिले।’

Jake Fraser-McGurk को लेकर भी डेविड वार्नर ने रखा अपना पक्ष

युवा बल्लेबाज Jake Fraser-McGurk ने भी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और कई लोगों का दिल जीता था। बता दें, Jake Fraser-McGurk ने आईपीएल 2024 में 234 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए थे। युवा बल्लेबाज को लेकर डेविड वार्नर ने कहा कि, ‘टी20 वर्ल्ड कप में उनका अनुभव काफी अच्छा होगा और मैं यही उम्मीद करता हूं कि यह ग्रुप अगस्त में इंग्लैंड दौरे पर भी जाए।

एक युवा खिलाड़ी के रूप में खेल को समझना बेहद जरूरी है। उन्होंने मुझसे कई सवाल पूछे थे और Jake खुद क्रिकेट से काफी प्यार करते हैं। उम्मीद करता हूं कि भविष्य में वो और भी अच्छा प्रदर्शन करें।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?