खास तरीके से SRH ने किया RR टीम को डराने का काम, आज कौन करेगा फाइनल का टिकट अपने नाम? - क्रिकट्रैकर हिंदी

खास तरीके से SRH ने किया RR टीम को डराने का काम, आज कौन करेगा फाइनल का टिकट अपने नाम?

क्वालीफायर 2 मुकाबले में SRH टीम के सामने होगी राजस्थान की चुनौती।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

SRH टीम ने IPL 2024 में ढेर सारे रिकॉर्ड बनाए हैं, खासकर इस टीम के बल्लेबाजों ने लगभग हर मैच में गेंदबाजों की क्लास लगाई है। भले ही पैट कमिंस की सेना पहला क्वालीफायर मैच हार गई थी, लेकिन टीम के पास अभी भी फाइनल में जाने का मौका है। इसी कड़ी में हैदराबाद टीम ने सोशल मीडिया के जरिए RR टीम को डराने का काम किया है और एक वीडियो पोस्ट किया है।

क्वालीफायर 1 में मिली थी करारी हार

जी हां, क्वालीफायर 1 में SRH टीम का सामना KKR से हुआ था, जिसमें हैदराबाद टीम को करारी हार मिली थी और टॉप के बल्लेबाज फेल रहे थे। ऐसे में हैदराबाद टीम को क्वालीफायर 2 में अपनी बल्लेबाजी पर काफी फोकस करना होगा, अगर राजस्थान के खिलाफ SRH मैच हार जाती है तो फिर टीम का फाइनल में जाने का सपना टूट जाएगा और पूरी सीजन की मेहनत पर पानी फिर जाएगा।

SRH एक बार फिर RR टीम को हराने के लिए तैयार है

*क्वालीफायर 2 मुकाबले में SRH टीम के सामने होगी राजस्थान की चुनौती।
*मैच से पहले हैदराबाद टीम ने एक वीडियो किया है इंस्टा पर पोस्ट।
*इस वीडियो में टीम के खिलाड़ी अहम मैच के लिए कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।
*साथ ही सभी खिलाड़ी जोश और उत्साह से काफी लबरेज भी नजर आ रहे हैं।

ये वीडियो पोस्ट किया है SRH टीम ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SunRisers Hyderabad (@sunrisershyd)

मैच से पहले कप्तान बना रहे हैं खास प्लान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SunRisers Hyderabad (@sunrisershyd)

RR टीम के दोनों पक्ष मजबूत हैं

दूसरी ओर संजू की कप्तानी वाली राजस्थान टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों लय में नजर आ रही है, ऐसे में SRH इस टीम को हल्के में नहीं लेगी। टीम के पास जायसवाल, रियान पराग और ध्रवु जुरेल जैसे युवा बल्लेबाज हैं, तो गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और युजी चहल कभी भी बाजी को पलटने का दम रखते हैं। RR टीम ने एलिमिनेटर में RCB को मात देकर क्वालीफायर 2 में अपनी जगह बनाई थी, उससे पहले संजू की टीम ने लीग स्टेज में लगातार 4 मैच भी हारे थे।

close whatsapp