"केवल एक डिपॉर्टमेंट के साथ आपका सीजन अच्छा नहीं..."- SRH को लेकर गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

“केवल एक डिपॉर्टमेंट के साथ आपका सीजन अच्छा नहीं…”- SRH को लेकर गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान

उनके पास भुवनेश्वर कुमार, पैट कमिंस और नटराजन जैसे क्वालिटी वाले गेंदबाज हैं- गौतम गंभीर

Gautam Gambhir & SRH (Photo Source: X/Twitter)
Gautam Gambhir & SRH (Photo Source: X/Twitter)

IPL 2024 का क्वालिफायर-2 मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज (24 मई) चेपॉक में खेला जाएगा। जो भी टीम यह मैच जीतेगी वह फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी। पैट कमिंस की कप्तानी में हैदराबाद की टीम ने इस सीजन शानदार खेल दिखाया है। फ्रेंचाइजी 2020 के बाद इस सीजन के प्लेऑफ में पहुंची है।

सनराइजर्स हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी इस साल चर्चा का विषय रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टीम ने 287 रन बनाया था, जो आईपीएल इतिहास का हाईएस्ट टोटल है। हालांकि KKR के मेंटोर गौतम गंभीर का मानना है कि हैदराबाद सिर्फ बल्लेबाजी नहीं गेंदबाजी के लिहाज से भी बेस्ट टीम है, जिसके चलते ही उनका टूर्नामेंट शानदार रहा है।

उनकी गेंदबाजी भी उतनी ही शानदार है- गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने स्पोर्ट्सकीडा के शो SK Match ki Baat पर बात करते हुए कहा, ‘उनके पास भुवनेश्वर कुमार, पैट कमिंस और नटराजन जैसे क्वालिटी वाले गेंदबाज हैं। उनकी बल्लेबाजी को लेकर काफी चर्चा हो रही है क्योंकि उन्होंने इतना बड़ा स्कोर बनाया है। लेकिन उनकी गेंदबाजी भी उतनी ही शानदार है। केवल एक डिपॉर्टमेंट के साथ आपका आईपीएल सीजन अच्छा नहीं हो सकता है।’

राजस्थान रॉयल्स मजबूत टीम है- गौतम गंभीर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एलिमिनेटर में हराकर राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंची है। लीग स्टेज के पहले हाफ में टीम का प्रदर्शन शानदार था। लेकिन फिर आखिरी पांच मैचों में से टीम को 4 में हार मिली, वही एक मैच बेनतीजा रहा था।

राजस्थान रॉयल्स के हालिया फॉर्म पर बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, ‘RR लंबे समय से पॉइंट्स टेबल में टॉप पर थे। आईपीएल सीजन में, ऐसे समय आते हैं जब आप कुछ गेम जीतते हैं जिन्हें आपको हारना चाहिए था और कुछ गेम हार जाते हैं जिन्हें आपको जीतना चाहिए था। उनके पास जिस तरह की बल्लेबाजी और गेंदबाजी है, उससे वह बेहद ही मजबूत टीम है।’ 

close whatsapp