Video: श्रेयस अय्यर ने ऑटोरिक्शा में घुमाया फिर पैट कमिंस से मांगे इतने करोड़ रुपये; आगे देखें क्या हुआ?

Video: श्रेयस अय्यर ने ऑटोरिक्शा में घुमाया फिर पैट कमिंस से मांगे इतने करोड़ रुपये; आगे देखें क्या हुआ?

आईपीएल 2024 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने हैं।

Shreyas Iyer and Pat Cummins (Photo Source X)
Shreyas Iyer and Pat Cummins (Photo Source X)

आईपीएल 2024 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के बीच मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बार और कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता है।

इस सीजन में श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन किया और अंक तालिका में टॉप पर रही। इसके साथ ही पैट कमिंस की अगुवाई में सनराइजर्स हैदराबाद दमदार प्रदर्शन करते हुए प्वाइंट टेबल में टॉप दो में रही। दोनों टीमों के बीच यह फाइनल मैच बेहद ही रोमांचक होने वाला है कि आईपीएल 2024 की ट्रॉफी पर कौन सी टीम अपना नाम दर्ज कराएगी।

इस बड़े मैच से पहले दोनों कप्तानों ने चेपॉक के Beach पर आईपीएल ट्रॉफी के साथ फोटोशूट कराया। दोनों ने आईपीएल द्वारा जारी एक मजेदार वीडियो में अपनी अनफिल्टर्ड छवि का प्रदर्शन किया, जहाँ उन्होंने एक-दूसरे की टांग खींची। वीडियो में दोनों कप्तानों के बीच मजेदार नोक-झोंक भी हुई, जिसमें अय्यर ने अपने शुरुआती दिनों में ऑटोरिक्शा चलाने की बात बताई, उसके बाद वह कमिंस को राइड पर लेकर गए औयर एक सवारी के लिए SRH कप्तान से 20 करोड़ रुपये मांगे। 

क्यों श्रेयस अय्यर ने पैट कमिंस से 20 करोड़ रूपये ही मांगे?

दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस इस आईपीएल 2024 और टूर्नामेंट के अब तक के इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें SRH ने 20.50 करोड़ में खरीदा था। इस वजह से श्रेयस ने मजाक में उनसे 20 करोड़ मांगे।

देखें वीडियो

श्रेयस ने पैट कमिंस को ऑटो की सवारी कराई और साथ ही दोनों के बीच मजेदार बातें भी हुई। सबसे मजेदार बात यह थी की पैट कमिंस अपनी लंबाई के कारण मुश्किल से हुए ऑटो में फिट हो पा रहे थे जिसका मजाक श्रेयस अय्यर ने उड़ाया।उसके बाद दोनों कप्तान का IPL ट्रॉफी के साथ समंदर किनारे बढ़िया फोटोशूट भी हुआ।

close whatsapp