F**k Off स्टुअर्ट, dodgy knee?? बेन स्टोक्स ने स्टुअर्ट ब्राॅड की दी सरेआम गाली! यहां पढ़ें क्या है पूरा मामला - क्रिकट्रैकर हिंदी

F**k Off स्टुअर्ट, dodgy knee?? बेन स्टोक्स ने स्टुअर्ट ब्राॅड की दी सरेआम गाली! यहां पढ़ें क्या है पूरा मामला

काउंटी सीजन में खेलते हुए नजर आ रहे हैं स्टोक्स

Stuart Broad and Ben stokes (Image Credit- Twitter X)
Stuart Broad and Ben stokes (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने, पूर्व साथी खिलाड़ी व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राॅड को सरेआम गाली देते हुए नजर आए हैं। बता दें कि हाल में ही स्टोक्स के वर्कलोड को चलते ब्राॅड ने एक कमेंट किया है, जिसपर स्टोक्स ने चुटकी लेते हुए उन्हें सरेआम गाली बक दी है।

गौरतलब है कि इस समय बेन स्टोक्स काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन 1 में डरहम टीम के लिए खेल रहे हैं। तो वहीं इस मैच में उन्होंने समरसेट के खिलाफ कुछ ओवर के गेंदबाजी की। स्टोक्स की इस गेंदबाजी को देख स्टुअर्ट ब्राॅड ने कहा कि स्टोक्स को अपने लंबे गेंदबाजी स्पैल से बचना चाहिए क्योंकि उन्हें घुटने की समस्या है।

लेकिन अब ये बात इंग्लिश कैप्टन को पसंद नहीं आई और उन्होंने ब्राॅड को सरेआम गाली बक दी। इसको लेकर सोशल मीडिया पर स्टोक्स का एक ट्वीट भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देखें बेन स्टोक्स का ये ट्वीट

गौरतलब है कि स्टोक्स काफी समय से घुटने की समस्या से गुजर रहे हैं। 32 साल के स्टोक्स ने साल की शुरुआत में घुटने की सर्जरी कराई थी। तो वहीं वह इंग्लैंड के भारत दौरे पर भी गेंदबाजी करते हुए नजर नहीं आए थे, लेकिन धर्मशाला में हुए आखिरी मैच में उन्होंने थोड़ी बहुत गेंदबाजी की थी।

डरहम ने समरसेट को पारी और 6 रन से हराया

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो डरहम ने समरसेट के खिलाफ पारी और 6 रन से बड़ी जीत हासिल की है। समरसेट ने पहली पारी में 171 रन बनाए, जिसके जबाव में डरहम ने पहली पारी में 265 रन बनाए।

लेकिन इसके बाद समरसेट की दूसरी पारी डरहम की शानदार गेंदबाजी के सामने मात्र 88 रनों पर ही सिमट गई। मैच में अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 8 विकेट हासिल किए।

close whatsapp