अगर इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में नहीं किया अच्छा प्रदर्शन तो...: इयोन मोर्गन ने इंग्लिश टीम की कप्तानी को लेकर किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

अगर इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में नहीं किया अच्छा प्रदर्शन तो…: इयोन मोर्गन ने इंग्लिश टीम की कप्तानी को लेकर किया बड़ा खुलासा

यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और USA में खेला जाएगा।

Eoin Morgan and Jos Buttler (Image Source: Getty Images)
Eoin Morgan and Jos Buttler (Image Source: Getty Images)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 2 जून से हो रही है। यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और USA में खेला जाएगा। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 20 टीम में आपस में भिड़ेंगी। बता दें, इस शानदार टूर्नामेंट का पिछला संस्करण इंग्लैंड ने अपने नाम किया था।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 सीजन के फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को मात दी थी और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को दूसरी बार अपने नाम किया था। अब 2024 सीजन में भी टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी और तीसरी बार इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को जीतना चाहेगी। हालांकि 2024 सीजन से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने अपनी टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। इयोन मोर्गन के मुताबिक अगर इंग्लैंड आगामी इवेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती है तो कप्तानी में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

इयोन मोर्गन ने स्काई स्पोर्ट्स को बताया कि, ‘यह कप्तानी के अंत का समय हो सकता है। मुझे नहीं लगता कि यह कड़ा फैसला होगा। जब मैं टीम का कप्तान था तब मेरे कंधों पर भी बड़ी जिम्मेदारी थी। हमारी टीम में ऐसे कई धाकड़ खिलाड़ी थे जिन्होंने घरेलू क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम के कप्तान के ऊपर सभी लोगों की निगाहें होती हैं और वो भी उन्हें भी जिम्मेदारी को अच्छी तरह से लेना होता है।

हमारे पास वो सभी चीज़ें है जिसकी मदद से हम एक बार फिर से चैंपियन बन सकते हैं। एक कप्तान का यही काम होता है कि टूर्नामेंट में अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम के साथ खेलना और मुझे लगता है कि यह काफी बैलेंस स्क्वॉड है।’

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए पूरी तरह से तैयार है इंग्लैंड टीम

इंग्लैंड टीम आगामी टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला 4 जून को स्कॉटलैंड के खिलाफ बारबाडोस में खेलेगी। पिछले कुछ समय से इंग्लैंड ने टी20 क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस समय भी टीम पाकिस्तान के खिलाफ अपने घर में चार मैच की टी20 सीरीज खेल रही है।

इन दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था जबकि दूसरे को इंग्लैंड ने अपने नाम किया। इंग्लैंड के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और उन्हें रोकना किसी भी टीम के लिए काफी मुश्किल होगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?