Yashasvi Jaiswal घूम रहे थे ‘Garden’ में, SKY ने कमेंट कर कप्तान रोहित की दिलाई याद
New York पहुंचे Yashasvi Jaiswal ने अपनी तस्वीरों को किया शेयर।
अद्यतन - मई 29, 2024 12:38 अपराह्न

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा मैच के दौरान अपने अतरंगी डायलॉग के लिए मशहूर हैं, जहां Stump Mic से हिटमैन के काफी शब्द मशहूर हुए हैं। ऐसी ही एक बात उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के दौरान बोली थी, जो काफी वायरल हुई थी। अब सूर्यकुमार यादव ने Yashasvi Jaiswal को वो ही बात याद दिला दी है, जिसके बाद वो पोस्ट सोशल मीडिया पर हद से ज्यादा ही वायरल होने लगा है फैन्स के बीच।
कप्तान रोहित पर होगा ज्यादा प्रेशर
जी हां, टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू कर चुकी है, इस बीच हर बार की तरह इस बार भी टीम और कप्तान रोहित पर ट्रॉफी जीतने का ज्यादा प्रेशर होगा। साथ ही रोहित को कप्तानी के अलावा बल्लेबाजी से भी खुद को साबित करना होगा, बताया ये भी जा रहा है कि हिटमैन के करियर का ये आखिरी टी20 वर्ल्ड कप हो सकता है। वहीं इस बार IPL के दौरान रोहित का बल्लेबाजी में प्रदर्शन मिला-जुला रहा और इस दौरान उन्होंने एक शतक भी लगाया था।
कप्तान रोहित, Yashasvi Jaiswal और ये Garden…
*New York पहुंचे Yashasvi Jaiswal ने अपनी तस्वीरों को किया शेयर।
*Garden सिटी की थी तस्वीरें, SKY ने किया कप्तान रोहित से जुड़ा कमेंट।
*सूर्यकुमार यादव ने लिखा- संभल कर, गार्डन में घूमेगा तो पता है ना।
*वहीं SKY के इस वायरल कमेंट पर आए 56 हजार से ज्यादा लाइक्स।
Yashasvi Jaiswal के इस पोस्ट पर किया SKY ने कमेंट
कप्तान रोहित शर्मा और पूरी टीम ने किया अभ्यास शुरू
पंत को लेकर भी उत्साहित हैं फैन्स
टी20 वर्ल्ड कप के जरिए ऋषभ पंत की टीम इंडिया में भी वापसी हो रही है, वहीं पंत की धाकड़ बल्लेबाजी देखने के लिए फैन्स काफी ज्यादा उत्साहित हैं। साथ ही New York पहुंचने के बाद पंत ने अपनी फिटनेस पर भी काम शुरू कर दिया है, जिससे जुड़ी एक रील वीडियो भी इस खिलाड़ी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। वैसे अंतिम 11 में संजू से पहले पंत को मौका मिलना पक्का है।