विराट कोहली संजय मांजरेकर

“मुझे डर है कि नॉकआउट मैचों में वो फिर से वो….”- विराट की बल्लेबाजी को लेकर मांजरेकर का डराने वाला बयान

टी-20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया का हिस्सा हैं विराट कोहली।

Virat Kohli Sanjay Manjrekar (Photo Source: X/Twitter)
Virat Kohli Sanjay Manjrekar (Photo Source: X/Twitter)

आईपीएल से पहले लगातार इस बात पर चर्चा हो रही थी कि, क्या विराट कोहली को आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह मिलेगी या नहीं। कई क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि विराट कोहली का टी20 खेलने के तरीका अलग जो आज कल के मॉर्डन डे क्रिकेट को मैच नहीं करता है। हमेशा ही टी20 क्रिकेट में विराट कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचना होती  रहती है।

लेकिन इस आईपीएल में जिस तरह से विराट कोहली ने बल्लेबाजी की और जिस स्ट्राइक रेट से उन्होंने बल्लेबाजी की उससे उन्होंने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। हाल ही में आईपीएल 2024 में विराट कोहली ऑरेंज कैप धारक थे। लेकिन राजस्थान के खिलाफ एक लीग मैच में उन्होंने 73 गेंद में अपना शतक पूरा किया था। जिसको लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी। लेकिन अब उनकी बल्लेबाजी अप्रोच पर संजय मांजरेकर ने बड़ा बयान दिया है।

संजय मांजरेकर ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

मांजरेकर ने कहा कि नॉक आउट मैचों के दौरान कोहली एंकर की भूमिका निभाने की कोशिश करते हैं और खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर पाते हैं। 2022 टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ कोहली ने 40 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसके बाद भारत अंत में हार गया, इसके बाद चिंताएं बढ़ गईं। मांजरेकर का मानना है कि जब भी बड़े मैचों में तेजी से खेलने की बात आती है तो वहां वो अच्छी स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करने में विफल रहते हैं।

स्टार स्पोर्ट्स के प्रेस रूम शो में संजय मांजरेकर ने कहा कि, “एकमात्र चिंता यह है कि बड़ा खेल (सेमी और फाइनल) आएगा, विराट इसे अपने ऊपर ले लेगा। आप सभी बड़े खेलों में ऐसा होते हुए देखते हैं; भारतीय क्रिकेट में जिस तरह का उनका कद है, उसे देखते हुए वह स्वतंत्र रूप से बल्लेबाजी करने के बजाय लंबे समय तक बल्लेबाजी करने की कोशिश करते हैं।

रोहित शर्मा ऐसा करेंगे (स्वतंत्र रूप से बल्लेबाजी करेंगे), चाहे उनका कद कुछ भी हो; हमने इसे 50 ओवर के वर्ल्ड कप (2023) में देखा। जब सेमीफाइनल और फाइनल की बात आती है तो मुझे विराट कोहली की चिंता होती है।

close whatsapp