MLC में यह 45 खिलाड़ी छोड़ चुके हैं अपनी छाप, अब टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए है पूरी तरह से तैयार
आज हम आपको बताते हैं मेजर लीग क्रिकेट में खेले 45 खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी खेलते हुए देखा जाएगा।
अद्यतन - Jun 1, 2024 2:27 pm

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत बहुत जल्द होने वाली है। तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहां एक तरफ कई शानदार खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलते हुए देखा जाएगा वहीं मेजर लीग क्रिकेट में भाग लेने वाले 45 खिलाड़ियों को इसी महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में खेलते हुए देखा जाएगा।
बता दें, हाल ही में मेजर लीग क्रिकेट को आईसीसी द्वारा आधिकारिक टी20 लीग में लिस्ट A का दर्जा दिया गया है। मेजर लीग क्रिकेट में कुल 6 टीमों के बीच कई शानदार मैच खेले गए थे। लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स, MI न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न, टैक्सास सुपर किंग्स, सिएटल आर्कस और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया था।
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ-साथ कई घरेलू युवा खिलाड़ियों ने भी इस बेहतरीन फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में भाग लिया था और अब यही खिलाड़ी आगामी टूर्नामेंट में अपने-अपने देश की ओर से खेलते हुए देखे जाएंगे। USA की बात की जाए तो इसमें लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स टीम की ओर से खेल चुके अली खान, नीतीश कुमार और Shadley Van Schalkwyk को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।
आज हम आपको बताते हैं मेजर लीग क्रिकेट में खेले 45 खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी खेलते हुए देखा जाएगा।
लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स
अली खान – USA
नीतीश कुमार – USA
शैडले वान शाल्कविक – USA
आंद्रे रसेल – वेस्टइंडीज
शाकिब अल हसन – बांग्लादेश
डेविड मिलर – दक्षिण अफ्रीका
जोश लिटिल – आयरलैंड
एमआई न्यूयॉर्क
स्टीवन टेलर – USA
नोस्थुश केंजिगे – USA
मोनंक पटेल – USA
शायन जहांगीर – USA
टिम डेविड – ऑस्ट्रेलिया
निकोलस पूरन- वेस्टइंडीज
राशिद खान – अफगानिस्तान
कगिसो रबाडा – दक्षिण अफ्रीका
ट्रेंट बोल्ट – न्यूजीलैंड
एनरिक नॉर्टजे – दक्षिण अफ्रीका
रोमारियो शेफर्ड – वेस्टइंडीज
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न
कोरी एंडरसन – USA
मैट हेनरी – न्यूजीलैंड
जोश इंगलिस – ऑस्ट्रेलिया
शेरफेन रदरफोर्ड – वेस्टइंडीज
हारिस रऊफ- पाकिस्तान
सिएटल आर्कस
हरमीत सिंह – USA
क्विंटन डी कॉक – दक्षिण अफ्रीका
हेनरिक क्लासेन – दक्षिण अफ्रीका
माइकल ब्रेसवेल – न्यूजीलैंड
रयान रिकेल्टन – दक्षिण अफ्रीका
ओबेड मैकॉय – वेस्टइंडीज
इमाद वसीम- पाकिस्तान
टेक्सास सुपर किंग्स
मिलिंद कुमार – USA
मिचेल सेंटनर – न्यूजीलैंड
डेवोन कॉनवे – न्यूजीलैंड
एडेन मार्करम – दक्षिण अफ्रीका
डेरिल मिचेल – न्यूजीलैंड
नवीन-उल-हक – अफगानिस्तान
वाशिंगटन फ्रीडम
एंड्री गौस – USA
सौरभ नेत्रलवकर – USA
यासिर मोहम्मद – USA
मार्को जानसन – दक्षिण अफ्रीका
अकील हुसैन – वेस्टइंडीज
ग्लेन मैक्सवेल – ऑस्ट्रेलिया
ट्रैविस हेड – ऑस्ट्रेलिया
लॉकी फर्ग्यूसन – न्यूजीलैंड
रचिन रवींद्र – न्यूजीलैंड