गावस्कर बोले “पिछले दो-तीन मैचों में, उन्होंने रन नहीं बनाए। इसलिए बांग्लादेश के खिलाफ मैच उनके लिए एक मौका था। अगर उन्होंने 50-60 रन बनाए होते तो कोई सवाल ही नहीं उठता, लेकिन अब मुझे लगता है कि भारतीय सेलेक्टर विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत को चुनने पर विचार करेगी।”
“मुझे लगता है सैमसन की तुलना में पंत बेहतर विकेटकीपर हैं “- सुनील गावस्कर का बड़ा बयान
वार्म-अप मैच में बल्ले से फ्लॉप रहे थे संजू सैमसन।
अद्यतन - Jun 3, 2024 8:27 am

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। इस मैच से पहले लगातार एक ही मुद्दे पर चर्चा हो रही है कि इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI क्या रहेगी। बतौर विकेट कीपर ऋषभ पंत या संजू सैमसन में से कौन प्लेइंग XI में जगह बनाएगा? एक तरफ ऋषभ पंत हैं वहीं दूसरी ओर संजू सैमसन हैं। दोनों ही आईपीएल में अपनी-अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था।
वार्म-अप मैच से काफी हद तक इसका जवाब मिल गया है कि कौन सा खिलाड़ी बतौर विकेट कीपर प्लेइंग XI में अपनी जगह बनाएगा। इस मुद्दे पर अब सुनील गावस्कर ने अपनी राय दी है। गावस्कर का मानना है कि ऋषभ पंत संजू सैमसन से अच्छे विकेट कीपर हैं और वह उन्हें आयरलैंड के खिलाफ ओपनिंग मुकाबले में खेलते हुए देख रहे हैं।
सुनील गावस्कर ने संजू सैमसन और ऋषभ पंत को लेकर दी अपनी राय
स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान सुनील गावस्कर ने कहा कि, “हां, मुझे लगता है कि अगर आप विकेटकीपिंग क्षमताओं की तुलना करें तो ऋषभ पंत सैमसन से बेहतर विकेटकीपर हैं। हम यहां बल्लेबाजी की बात नहीं कर रहे हैं, बल्लेबाजी पहलू भी खेल में आता है। लेकिन, पिछले कुछ मैचों में ऋषभ पंत ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की है। दूसरी ओर, संजू सैमसन ने आईपीएल सीजन की शानदार शुरुआत की, अपनी इच्छानुसार रन बनाए, गेंद को मैदान के सभी कोनों में मारा।”
आगे बोलते हुए गावस्कर ने कहा कि अगर सैमसन वार्म-अप मैच में अच्छी पारी खेलते तो उनकी जगह प्लेइंग XI में बन सकती थी। मगर सैमसन ऐसा करने में नाकामयाब रहे। रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करने उतरे संजू सैमसन मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं ऋषभ पंत ने 53 रनों की शानदार पारी खेली।