Team India Bowlers Record T20

Team India Bowlers Record: T20 में बुमराह, चहल, कुलदीप जैसे दिग्गज गेंदबाजों के रिकॉर्ड

टी-20 फॉर्मेट में बुमराह का रिकॉर्ड है शानदार।

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)
Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

टी-20 फॉर्मेट को तो वैसे बल्लेबाजों का फॉर्मेट माना जाता है लेकिन अगर कोई टीम इस फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करती है तो उसमें बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों का भी बराबर का योगदान रहता है। इसी तरह अगर भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करना है तो उसके लिए उन्हें बल्लेबाज और गेंदबाज से बराबर का योगदान चाहिए होगा। इस आर्टिकल में हम आज बात करेंगे कि टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के बड़े बड़े गेंदबाज जैसे जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह के रिकॉर्ड कैसे हैं।

Team India Bowlers Record in T20 (टीम इंडिया के गेंदबाजों का रिकॉर्ड T2o में)

1) Jasprit Bumrah (जसप्रीत बुमराह)

जब भी टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाजों की बात आती है तो उस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह का नाम सबसे ऊपर रहता है। अपने करियर में जसप्रीत बुमराह ने कल 225 मैच खेलेंगे इस दौरान उन्होंने 21.03 की औसत और 6.98 की इकोनामी से 280 विकेट अपने नाम की है। T20 में बुमराह के नाम दो-चार विकेट हाल और दो पांच विकेट हाल मौजूद हैं। वहीं भारत के लिए बुमराह ने अब तक 62 T20 मैच खेले हैं इस दौरान उन्होंने 74 विकेट अपने नाम की है। T20I में बुमराह की इकोनॉमी रेट 6.55 की है और इसी वजह से इस फॉर्मेट में वह भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं।

2) युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)

इस लिस्ट में अगला नाम टीम इंडिया के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का T20 में चहल ने अब तक कल 305 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 23.75 की औसत और 7.70 की इकोनॉमी रेट से 354 विकेट अपने नाम किए। वही चहल ने टीम इंडिया के लिए अब तक 80 T20 मैच खेले हैं इस दौरान उन्होंने 96 विकेट झटके। इस फॉर्मेट में इनका बेस्ट प्रदर्शन 6/25 का रहा है। चहल टीम को अहम मौकों पर सफलता देने में कामयाब रहे हैं ऐसे में आगामी वर्ल्ड कप में भी वो टीम इंडिया के लिए बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं।

3) कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav)

टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के पास भी T20 फॉर्मेट का काफी अनुभव है। इस फॉर्मेट में उन्होंने अब तक कल 156 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 21.74 की औसत और 7.5 की इकोनॉमी रेट से 190 विकेट अपने नाम किए हैं। कुलदीप यादव हमेशा ही टीम को जरूरत पड़ने पर विकेट दिलाने में कामयाब रहे हैं ऐसे में आगामी T20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया कप्तान रोहित शर्मा उनसे इसी तरह की प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। कुलदीप ने भारत के लिए अब तक सिर्फ 35 T20 मुकाबले खेले हैं लेकिन इस दौरान उन्होंने 59 विकेट झटके हैं उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/17 का रहा है।

4) मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj)

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत के लिए चुने गए गेंदबाजों में से एक नाम मोहम्मद सिराज का भी है। सिराज के पास इस फॉर्मेट का उतना ज्यादा अनुभव नहीं है। आप उनके एक्सपीरियंस का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि, उन्होंने इस फॉर्मेट में भारत के लिए अब तक कुल 10 T20I मैच खेले हैं। वहीं अपने पूरे करियर में उन्होंने 135 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 158 विकेट लिए हैं। T20 में सिराज काफी महंगे भी साबित होते हैं, उनका इकोनॉमी रेट 8.31 का रहा है।

5) अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh)

भारत के लिए 44 T20 मैच खेलने वाले अर्शदीप सिंह का रिकॉर्ड इस फॉर्मेट में अच्छा रहा है। उन्होंने भारत के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में 62 विकेट लिए हैं और इस दौरान 8.63 की इकोनामी रेट से रन लुटाए हैं। वहीं अपने पूरे करियर में अर्शदीप सिंह ने 132 टी20 मैच में 164 विकेट लिए हैं। अर्शदीप के साथ अच्छी बात ये है कि वो नई गेंद के साथ साथ पुरानी गेंद से भी काफी घातक साबित हो सकते हैं।

close whatsapp