Sakshi भाभी ने फैन्स को दिया सरप्राइज, Dhoni संग कुछ प्यारी तस्वीरों को किया शेयर
हाल ही में Anant और Radhika के Pre-Wedding कार्यक्रम में गए थे धोनी।
अद्यतन - Jun 3, 2024 5:30 pm

जिस तरह Dhoni की कप्तानी में CSK टीम ने IPL 2023 का खिताब अपने नाम किया था, वैसे कमाल ये टीम Ruturaj Gaikwad की कप्तानी में नहीं कर पाई। साथ ही चेन्नई टीम इस साल IPL के प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी, जिसके बाद धोनी का निराश चेहरा देखने लायक था। वहीं अब माही इन सब चीजों से आगे बढ़ गए हैं और उनकी कुछ नई तस्वीरें सामने आई है।
चोट से जूझते हुए भी IPL खेले थे Dhoni
जी हां, IPL 2024 के दौरान भी Dhoni को चोट ने काफी परेशान किया था, जिसके कारण वो तेजी से रन नहीं दौड़ पा रहे थे और सिर्फ चौके-छक्कों में डील कर रहे थे। वहीं कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स ये भी आई थी की, धोनी अपनी चोट के इलाज के लिए लंदन भी जा सकते हैं लेकिन अभी कुछ पक्की खबर सामने नहीं आई है।
Dhoni की ये झलक है सबसे ज्यादा अलग
*हाल ही में Anant और Radhika के Pre-Wedding कार्यक्रम में गए थे धोनी।
*इस बीच धोनी की वाइफ Sakshi ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें की हैं पोस्ट।
*इन तस्वीरों में Dhoni नजर आ रहे हैं वाइफ साक्षी और बेटी जीवा के संग।
*अलग-अलग अवतार में दिखे सभी के प्यारे माही, साथ ही ये सभी तस्वीरें विदेश की हैं।
Sakshi भाभी ने धोनी के साथ ये वाली तस्वीरें पोस्ट की हैं
धोनी के खास ने कहा क्रिकेट को अलविदा
दूसरी ओर टीम इंडिया से खेलते हुए धोनी ने कई पक्के दोस्त भी बनाए थे, जहां इस लिस्ट में सुरेश रैना, आरपी सिंह और केदार जाधव जैसे खिलाड़ी का नाम शामिल है। इस लिस्ट में से आज केदार जाधव ने बड़ा ऐलान किया है, जहां केदार ने आज क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास ले लिया है। केदार ने सोशल मीडिया के जरिए अपने संन्यास का ऐलान किया था, साथ ही उनका पोस्ट भी कुछ ऐसा ही था जैसा धोनी ने अपने संन्यास के समय डाला था। वहीं केदार के पोस्ट में उनकी ज्यादातर तस्वीरें धोनी के संग हैं।