टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दक्षिण अफ्रीका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दक्षिण अफ्रीका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा

एनरिक नॉर्टजे ने चार ओवर में सात रन देकर चार विकेट झटके जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

South Africa (Pic Source-X)
South Africa (Pic Source-X)

आज यानी 3 जून को खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शानदार मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से सभी खिलाड़ियों ने इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। श्रीलंका के खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे।

बता दें, श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 77 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से किसी भी बल्लेबाज ने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की।

सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी खराब रहा। दक्षिण अफ्रीका की बात की जाए तो सभी गेंदबाजों ने इस मैच में अपनी छाप छोड़ी और श्रीलंका के बल्लेबाजों के ऊपर लगातार दबाव बनाया। मैच की पहली गेंद से ही श्रीलंका के बल्लेबाज काफी दबाव में दिखे। पथुम निस्संका दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और तीन रन बनाकर आउट हो गए। कुसल मेंडिस ने अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 30 गेंदों में 1 चौके की मदद से 19 रनों की पारी खेली।

कमिन्डु मेंडिस अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और 11 रन बनाकर आउट हो गए। एंजेलो मैथ्यूज ने 16 रनों की पारी खेली। इन तीन खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। यही वजह है कि श्रीलंका दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन डिजिट स्कोर तक नहीं पहुंच पाई। दक्षिण अफ्रीका के सभी गेंदबाजों का प्रदर्शन जबरदस्त था।

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ छोड़ी अपनी छाप

दक्षिण अफ्रीका की ओर से सभी गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। एनरिक नॉर्टजे ने चार ओवर में सात रन देकर चार विकेट झटके जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। केशव महाराज ने भी इस मैच में अपनी छाप छोड़ी और चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। Ottinel Baartman ने 1 विकेट झटका।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच को 17 ओवर में ही अपने नाम किया। टीम की ओर से क्विंटन डी कॉक ने 20 रन बनाए जबकि रीजा हेंड्रिक्स चार रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। कप्तान एडन मार्करम ने 12 रनों की पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने बल्ले से अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया और 19* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। श्रीलंका की ओर से कप्तान Wanindu Hasaranga ने दो विकेट झटके जबकि नुवान थुसारा और दासुन शनाका ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?