T20 World Cup 2024: Group-A Points Table: IND vs PAK मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

T20 World Cup 2024: Group-A Points Table: पाकिस्तान के लिए बढ़ी मुश्किलें, टेबल में टॉप पर पहुंचा भारत

पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान में पहुंच गई है।

IND vs PAK (Photo Source: X/ICC)
IND vs PAK (Photo Source: X/ICC)

T20 World Cup 2024: Group-A Points Table: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे चर्चित मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में 6 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। आइए इस मैच के बाद ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल का क्या हाल है, आइए आपको बताते हैं-

T20 World Cup 2024: Group-A Points Table: IND vs PAK मैच के बाद ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल

पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के बाद टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल में दो मैचों में दो जीत और 4 अंकों के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई है। मेजबान यूएसए 4 अंकों के साथ दूसरे और कनाडा 2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं पाकिस्तान और आयरलैंड अब तक खाता नहीं खोल पाई है, दोनों टीमें चौथे और पांचवें स्थान पर है।

नंबर टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 भारत 2 2 0 0 0 4 1.455
2 यूएसए 2 2 0 0 0 4 0.746
3 कनाडा 2 1 1 0 0 2 -0.274
4 पाकिस्तान 2 0 2 0 0 0 -0.268
5 आयरलैंड 2 0 2 0 0 0 -1.712

जानें भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले का हाल-

पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 19 ओवरों में 119 रनों पर ऑलआउट हो गई। रोहित शर्मा (13), और विराट कोहली (4) सस्ते में आउट हो गए थे। जिसके बाद ऋषभ पंत और अक्षर पटेल की जोड़ी ने थोड़े समय तक खेल को संभाला। अक्षर पटेल 20 रन बनाकर नसीम शाह के खिलाफ 8वें ओवर में विकेट गंवा बैठे।

फिर 12वें ओवर से टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर पूरा बिखर गया। ऋषभ पंत (42), सूर्यकुमार यादव (7), शिवम दुबे (3), हार्दिक पांड्या (7) और रवींद्र जडेजा गोल्डन डक पर आउट हो गए। ऋषभ पंत ने 31 गेंदों में 6 चौकों की मदद से सर्वाधिक 42 रनों की पारी टीम के लिए खेली।

पाकिस्तान की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी ही शुरुआत की थी। लेकिन फिर भारतीय गेंदबाजों ने टीम को शानदार वापसी दिलाई। पाकिस्तान की टीम 20 ओवरों के अंत में 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना पाई और भारत ने 6 रनों से जीत दर्ज की। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 14 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिया। वहीं हार्दिक पांड्या के नाम दो विकेट और अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा।

close whatsapp