टीम इंडिया ने खास तरीके से किया Fielding का अभ्यास, USA के खिलाफ करेगी टीम प्रदर्शन झक्कास
टीम इंडिया का आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 में USA टीम से होगा मुकाबला।
अद्यतन - जून 12, 2024 11:05 पूर्वाह्न

टीम इंडिया इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने ग्रुप के टॉप स्थान पर मौजूद है, जहां रोहित की सेना ने पहले आयरलैंड को हराया और फिर पाकिस्तान को पस्त कर दिया। जिसके बाद भारतीय टीम जोश से लबरेज है, वहीं आज टीम अपना तीसरा मैच खेलने उतरेगी। उससे पहले भारतीय खिलाड़ियों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सभी ने खास तरीके अभ्यास किया है।
इस बार टीम इंडिया के दो बल्लेबाजों पर होगी सभी की नजर
टीम इंडिया ने भले ही लगातार 2 जीत अपने नाम की है इस मेगा टूर्नामेंट में, लेकिन उसके बाद भी टीम के दो बल्लेबाज लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। जहां इस लिस्ट में पहला नाम ओपनर बल्लेबाज विराट कोहली का है, जो आयरलैंड के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भी सुपर फ्लॉप रहे। तो दूसरा नाम सूर्यकुमार यादव का है, जो अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में आज होने वाले मैच में इन दोनों बल्लेबाजों को दमदार प्रदर्शन कर खुद को साबित करना होगा। ये मैच भारतीय समय अनुसार रात 8 बजे शुरू हो जाएगा और इस मैच में भारतीय टीम को कड़ी टक्कर मिल सकती है।
टीम इंडिया के अभ्यास का तरीका हमेशा हटकर होता है बॉस
*टीम इंडिया का आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 में USA टीम से होगा मुकाबला।
*भारतीय टीम के खिलाड़ियों का खास Fielding प्रैक्टिस का आया वीडियो ।
*जिसमें खिलाड़ी ने अलग-अलग चीजों पर लगाया थ्रो और मिले सभी को अंक।
*इस दौरान मौजूद थे सभी खिलाड़ी, विराट और दुबे ने लगाया सटीक निशाना।
एक नजर टीम इंडिया के अभ्यास वाले वीडियो
खास खिलाड़ी से मिले टीम इंडिया के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह
अमेरिका vs भारत के बीच होने वाले मैच की ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन
अमेरिका
स्टीवन टेलर, मोनांक पटेल (विकेटकीपर/कप्तान), एंड्रीज गौस, आरोन जोन्स, नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान।
भारत
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।