'मैं रोहित शर्मा को देखते हुए बड़ा हुआ हूं' हिटमैन को लेकर USA के ऑलराउंडर खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मैं रोहित शर्मा को देखते हुए बड़ा हुआ हूं’ हिटमैन को लेकर USA के ऑलराउंडर खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

जारी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हरा चुकी है USA 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच यूएसए टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हरमीत सिंह ने भारतीय क्रिकट टीम के कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर बड़ा बयान दिया है। हरमीत ने कहा है कि वह भारतीय खिलाड़ी को देखकर ही बड़े हुए हैं।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा और हरमीत एक ही स्कूल में पढ़ें हैं और साथ में दोनों ने एक साथ मुंबई के लिए क्रिकेट भी खेला है। हरमीत ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि जिस स्कूल से रोहित शर्मा ग्रेजुएट हुए थे, उसमें वो भी पढ़ें हैं।

हरमीत सिंह ने Rohit Sharma को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में स्टार स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में हरमीत ने कहा- मैं बड़े होते हुए, रोहित शर्मा की ओर देखता था। जब मैंने स्कूल में दाखिला लिया था, तो उस समय वह (रोहित) ग्रेजुएट हुए थे। मैंने उनके साथ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया है और उन्होंने मुझसे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला है। मुंबई से आते हुए उनके द्वारा दुनिया जीतना वाकई रोमांचक है।

हरमीत सिंह ने आगे कहा- मुंबई में क्रिकेट बांद्रा के स्कूलों और क्रिकेटरों से परे था, लेकिन रोहित ने इसे उपनगरों में शुरू किया, और वहां से हम सभी ने इसका अनुसरण किया। रोहित के अलावा मैंने अंडर-19 भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेला है, उसमें संजू सैमसन, कुलदीप सिंह और अक्षर पटेल शामिल हैं। अक्षर और मैं एक ही जगह से आते हैं। इसलिए, उनके खिलाफ खेलने में मजा आएगा।

दूसरी ओर, जारी टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए टीम के प्रदर्शन के बारे में आपको बताएं, तो सह-मेजबान टीम ने अभी तक कुल 2 मैच खेले हैं, जिसमें उसने जीत हासिल की है। USA सुपर 8 में पहुचंने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। तो वहीं अब वह अपने आगामी मैच में 12 जून को भारतीय टीम का सामना करने वाली है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच न्यूयाॅर्क में खेला जाएगा।

close whatsapp