रोहित और विराट की जोड़ी एक बार फिर रही फ्लॉप, USA के खिलाफ भी भारत को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए दोनों अनुभवी खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित और विराट की जोड़ी एक बार फिर रही फ्लॉप, USA के खिलाफ भी भारत को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए दोनों अनुभवी खिलाड़ी

USA ने इस मुकाबले में काफी खराब बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 110 रन बनाए।

Virat Kohli and Rohit Sharma (Pic Source-X)
Virat Kohli and Rohit Sharma (Pic Source-X)

इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मैच USA और भारत के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। USA ने इस मुकाबले में काफी खराब बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 110 रन बनाए।

हालांकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली पहली गेंद पर बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। विराट कोहली का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में काफी खराब रहा है। वो भारत की ओर से बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं। USA के खिलाफ खेले जा रहे हैं मुकाबले में तमाम फैंस को विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन भारतीय बल्लेबाज इस मैच में पहली गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए।

विराट कोहली का विकेट Saurabh Netravalkar ने झटका। सौरभ ने काफी अच्छी गेंद फेंकी जो विराट के बल्ले से लगकर विकेटकीपर के पास गई। Andries Gous ने विराट कोहली के कैच को काफी अच्छी तरह से पकड़ा। भारत को यह मैच जीतने के लिए 111 रनों की जरूरत है और उन्हें पहले ही ओवर में बड़ा झटका लग चुका है।

भारत को अमेरिका के खिलाफ मैच जीतने के लिए 111 रनों की जरूरत है

बता दें, आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली एक रन बनाकर आउट हो गए थे जबकि पाकिस्तान के खिलाफ भी अनुभवी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाए थे और 4 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे। अब अमेरिका के खिलाफ भी विराट कोहली पूरी तरह से फ्लॉप रहे।

विराट कोहली के अलावा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी मेजबान के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और तीन रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। उनका विकेट भी Saurabh Netravalkar ने झटका। भारतीय टीम को इस मैच में 111 रन बनाने हैं लेकिन उनकी शुरुआत काफी खराब रही है।

\हालांकि भारत के लिए अच्छी बात यह है कि उनके पास अभी भी ऐसे कई बल्लेबाज हैं जो इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मैच जिता सकते हैं। अगर मेजबान को यह मैच जीतना है तो उन्हें लगातार अंतराल में विकेट लेने होंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?