न्यूयॉर्क स्टेडियम में अर्शदीप सिंह और सूर्यकुमार यादव ने मचाया कहर, भारत ने USA के खिलाफ जीत दर्ज कर सुपर 8 में अपनी जगह की पक्की - क्रिकट्रैकर हिंदी

न्यूयॉर्क स्टेडियम में अर्शदीप सिंह और सूर्यकुमार यादव ने मचाया कहर, भारत ने USA के खिलाफ जीत दर्ज कर सुपर 8 में अपनी जगह की पक्की

सूर्यकुमार यादव ने अमेरिका के खिलाफ दो चौके और दो छक्कों की मदद से 50* रनों की बेहतरीन पारी खेली।

Team India (Pic Source-X)
Team India (Pic Source-X)

आज यानी 12 जून को खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच में भारत ने USA को 7 विकेट से हराया। इस मुकाबले में भारत की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। USA के खिलाड़ियों ने भारत को टक्कर कड़ी दी लेकिन वो इस मैच को अपने नाम करने में नाकाम रहे।

बता दें, USA ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 110 रन बनाए। टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने अपने दो विकेट पहले ओवर में ही खो दिए थे। हालांकि इसके बाद स्टीवन टेलर ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 30 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 24 रन बनाए। स्टीवन टेलर के अलावा नीतीश कुमार ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए।

आरोन जोंस ने 11 रनों का योगदान दिया जबकि हरमीत सिंह ने 10 रन बनाए। कोरी एंडरसन ने 15 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 9 रन देकर चार विकेट झटके जबकि हार्दिक पांड्या ने दो विकेट अपने नाम किए। अक्षर पटेल ने एक विकेट हासिल किया।

सूर्यकुमार यादव ने खेली भारतीय टीम के लिए मैच विनिंग पारी

111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत इतनी भी अच्छी नहीं हुई और उन्होंने 10 रन पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो दिया। विराट कोहली अमेरिका के खिलाफ पहली गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए जबकि रोहित शर्मा तीन रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। ऋषभ पंत भी 18 रन के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गए।

तीन विकेट जल्द गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए बहुमूल्य साझेदारी की। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 72 रनों की मैच विनिंग साझेदारी की। सूर्यकुमार यादव ने अमेरिका के खिलाफ दो चौके और दो छक्कों की मदद से 50* रनों की बेहतरीन पारी खेली। शिवम दुबे ने इस मैच में 31* रनों का योगदान दिया।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?