Pakistan Super-8 Qualification Scenario: USA पर भारत की जीत के बाद जानें अब कैसे सुपर-8 में पहुंचेगा पाकिस्तान..? - क्रिकट्रैकर हिंदी

Pakistan Super-8 Qualification Scenario: USA पर भारत की जीत के बाद जानें अब कैसे सुपर-8 में पहुंचेगा पाकिस्तान..?

USA के खिलाफ 7 विकेट से जीत के बाद टीम इंडिया सुपर-8 में पहुंच गई है

Hardik Pandya & Mohammad Rizwan (Photo Source: Getty Images)
Hardik Pandya & Mohammad Rizwan (Photo Source: Getty Images)

T20 World Cup 2024: Pakistan Super-8 Qualification Scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 25वां मैच न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में भारत और यूएसए के बीच खेला गया। टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है।

इस मैच में अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने सूर्यकुमार यादव की नाबाद 50 रन की पारी के बल पर 18.2 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया।

यूएसए के खिलाफ भारत की इस जीत से पाकिस्तान (Pakistan) को बड़ा फायदा हुआ है। पाकिस्तान के सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें और ज्यादा बढ़ गई है। आइए आपको बताते हैं कि सुपर-8 में जगह सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान को क्या काम करना होगा?

सुपर-8 में पहुंचने के लिए Pakistan को करना होगा यह काम

पाकिस्तान (Pakistan) ने पिछले मैच में कनाडा को 7 विकेट से शिकस्त दी थी। इस जीत के बाद टीम ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल में 3 मैचों में एक जीत और 2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। टीम ग्रुप स्टेज राउंड का आखिरी मुकाबला 16 जून को फ्लोरिडा में आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। सुपर-8 में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को आयरलैंड के खिलाफ मैच बड़े अंतर से जीतना होगा।

भारत के खिलाफ 7 विकेट से हार के बाद यूएसए को नेट रन रेट में नुकसान हुआ है। टीम इस वक्त तीन मैचों में दो जीत, 4 अंक और 0.211 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है। टीम ग्रुप स्टेज राउंड का आखिरी मैच 14 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलने वाली है। अगर यूएसए यह मैच हार जाती है, और पाकिस्तान आयरलैंड के खिलाफ मैच जीतती है। फिर दोनों टीमों के खाते में 4-4 अंक होंगे। जिसके बाद फिर पाकिस्तान अच्छे नेट रन रेट के साथ सुपर-8 में पहुंच सकती है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल पर डालें एक नजर-

पोजिशन टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 भारत 3 3 0 0 0 6 1.137
2 अमेरिका 3 2 1 0 0 4 0.211
3 पाकिस्तान 3 1 2 0 0 2 0.111
4 कनाडा 3 1 2 0 0 2 -0.493
5 आयरलैंड 2 0 2 0 0 0 -1.712

close whatsapp