टी20 वर्ल्ड कप 2024: बेहतरीन फॉर्म में लौटे शाकिब अल हसन, नीदरलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में जड़ा अर्धशतक - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी20 वर्ल्ड कप 2024: बेहतरीन फॉर्म में लौटे शाकिब अल हसन, नीदरलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में जड़ा अर्धशतक

इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 159 रन बनाए।

Shakib Al Hasan (Pic Source-X)
Shakib Al Hasan (Pic Source-X)

इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का बेहतरीन मुकाबला बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच सेंट विंसेंट में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 159 रन बनाए। बांग्लादेश की शुरुआत नीदरलैंड के खिलाफ इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने चार ओवर के भीतर भी 23 रन पर दो विकेट खो दिए थे।

कप्तान नजमुल हसन शांतो बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और एक रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। लिटन दास भी एक रन बनाकर आउट हो गए। बांग्लादेश की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने नीदरलैंड के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 64 रनों की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली। शाकिब अल हसन ने नीदरलैंड के खिलाफ एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला और लगातार रन बनाए।

शाकिब अल हसन के अलावा युवा सलामी बल्लेबाज तंज़िद हसन ने 26 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 35 रनों की बेहतरीन पारी खेली। महमूदुल्लाह ने 25 रनों का योगदान दिया जबकि जाकेर अली ने 14* रनों का योगदान दिया।

नीदरलैंड की ओर से आर्यन दत्त ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट झटके जबकि पॉल वैन मीकरेन ने चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट हासिल किए। 1 विकेट टिम प्रिंजल ने लिया।

नीदरलैंड को बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीतने के लिए 160 रन बनाने है

नीदरलैंड को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ 20 ओवर में 160 रन बनाने होंगे। नीदरलैंड के गेंदबाजों ने तो बांग्लादेश के खिलाफ अपना काम बखूबी से निभाया है अब बल्लेबाजों को भी धुआंधार बल्लेबाजी करनी होगी।

शाकिब अल हसन ने बल्लेबाजी से काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अब गेंदबाजी से भी वो इस मैच में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। फिलहाल पहली पारी के बाद बांग्लादेश इस मुकाबले में आगे है। बांग्लादेश ने अभी तक इस सीजन में दो मैच खेले हैं जिसमें से एक में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। नीदरलैंड ने भी इतने मैच में एक में जीत और एक में हार दर्ज की है। दोनों टीमों के 2-2 अंक है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?