ट्रेंट बोल्ट ने की बड़ी घोषणा, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद न्यूजीलैंड की ओर से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे अनुभवी तेज गेंदबाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

ट्रेंट बोल्ट ने की बड़ी घोषणा, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद न्यूजीलैंड की ओर से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे अनुभवी तेज गेंदबाज

ट्रेंट बोल्ट ने 2011 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।

Trent Boult. (Image Source: NZC X)
Trent Boult. (Image Source: NZC X)

अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वो इस समय खेले जा रहे हैं आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद न्यूजीलैंड की ओर से इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

बता दें, ट्रेंट बोल्ट ने 2011 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। बोल्ट दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक हैं और न्यूजीलैंड के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से भी एक है। उन्होंने न्यूजीलैंड की ओर से तीनों ही प्रारूपों में कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट खेले हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2014 से उन्होंने इस बेहतरीन टूर्नामेंट के चार संस्करणों में भाग लिया है।

युगांडा के खिलाफ मिली जीत के बाद ट्रेंट बोल्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘मैं अपनी ओर से कह रहा हूं कि यह मेरा आखिरी टी20 वर्ल्ड कप है। बस मुझे इतना ही कहना है।’

बता दें, ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड के केंद्रीय अनुबंध से 2022 से ही बाहर है। हालांकि उन्हें दुनियाभर की टी20 फ्रेंचाइजी लीग में खेलते हुए देखा जाता है। भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ट्रेंट बोल्ट को न्यूजीलैंड की ओर से खेलते हुए ना देखा जाए लेकिन फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में इस अनुभवी खिलाड़ी को शानदार गेंदबाजी करते हुए देखा जाएगा।

न्यूजीलैंड ने युगांडा के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की

इस मैच की बात की जाए तो युगांडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 40 रन बनाए। टीम की ओर से Kenneth Waiswa ने सर्वाधिक 11 रन बनाए। उनके अलावा युगांडा की ओर से कोई भी अन्य खिलाड़ी 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। ट्रेंट बोल्ट ने अपनी टीम की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सात रन देकर दो विकेट झटके।

जवाब में न्यूजीलैंड ने इस मैच को छह ओवर के भीतर ही 9 विकेट रहते अपने नाम किया। भले ही न्यूजीलैंड ने यह मैच अपने नाम किया हो लेकिन टीम सुपर 8 की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?