ऑस्ट्रेलिया टीम की हार या जीत से मार्क वुड को नहीं है कोई परवाह, जोश हेजलवुड के बयान पर रखा अपना पक्ष - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया टीम की हार या जीत से मार्क वुड को नहीं है कोई परवाह, जोश हेजलवुड के बयान पर रखा अपना पक्ष

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच को लेकर बड़ा बयान दिया था जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है।

Mark Wood. (Photo Source: Gareth Copley/Getty Images)
Mark Wood. (Photo Source: Gareth Copley/Getty Images)

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच को लेकर बड़ा बयान दिया था, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई। बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और उन्होंने ग्रुप स्टेज में अपने तीनों ही मैचों में जीत दर्ज की है।

टीम को अब अपना अगला मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलना है। इस मैच से पहले जोश हेजलवुड ने बयान दिया था कि वो स्कॉटलैंड के खिलाफ काफी साधारण क्रिकेट खेलेंगे ताकि इंग्लैंड टीम सुपर 8 में अपनी जगह ना बना पाए। हालांकि, बाद में पैट कमिंस ने यह बात साफ कर दी थी कि उन्होंने सिर्फ मजाक में यह बोला था और ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड के खिलाफ भी जीत दर्ज कर शीर्ष में अपनी जगह पक्की करेगी।

अब जोश हेजलवुड के इसी बयान को लेकर इंग्लैंड के मार्क वुड ने अपना पक्ष रखा है। मार्क वुड ने नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘मुझे लगता है कि यही इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया टीम में होने का एक भाग है। मेरे हिसाब से उनका यह कहना था कि इंग्लैंड ने पिछले कुछ समय से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और हम उनके लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। मुझे उनके बयान से कोई भी मतलब नहीं है।’

इंग्लिश खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘मुझे पूरी उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया अपना असली खेल ही स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलेंगे। टीम इस मैच में बिल्कुल साफ तरीके से खेलेगी और मैच को अपने नाम भी करना चाहेंगी।’

इंग्लैंड को अपना अंतिम लीग मैच नामीबिया के खिलाफ खेलना है

बता दें, इंग्लैंड को अपना अगला मैच नामीबिया के खिलाफ खेलना है। अगर उन्हें सुपर 8 में अपनी जगह बनानी है तो नामीबिया के खिलाफ मैच को बड़े अंतर से अपने नाम करना बेहद जरूरी है।

इंग्लैंड ने अपने पिछले मैच में ओमान को 8 विकेट से हराया था और उनका आत्मविश्वास इस समय काफी ऊपर होगा। भले ही इंग्लैंड ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी तरह से ना की हो, लेकिन अब सभी खिलाड़ी वापस फॉर्म में आ चुके हैं और आगामी मैच को टीम जरुर जीतना चाहेगी।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?