'Lungi Dance' गाने पर वसीम अकरम और सुनील गावस्कर ने लगाए जमकर ठुमके, आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘Lungi Dance’ गाने पर वसीम अकरम और सुनील गावस्कर ने लगाए जमकर ठुमके, आप भी देखें वीडियो

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया और सुपर 8 में अपनी जगह बनाई।

Sunil Gavaskar and Wasim Akram (Pic Source-X)
Sunil Gavaskar and Wasim Akram (Pic Source-X)

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम को हाल ही में इस समय खेले जा रहा है आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान Lungi Dance गाने पर डांस करते हुए देखा गया। इन दोनों ही पूर्व खिलाड़ियों की डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

बता दें, Lungi Dance भारत की प्रसिद्ध मूवी चेन्नई एक्सप्रेस का गाना है जिसे यो यो हनी सिंह ने गया है। इस मूवी में प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अभिनय किया था।

यह रही वीडियो:

जहां एक तरफ भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में अपनी जगह बनाई वहीं पाकिस्तान हुई बाहर

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया और सुपर 8 में अपनी जगह बनाई। उन्होंने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में आयरलैंड को हराया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ भी जीत दर्ज की जबकि अपने तीसरे मैच में उन्होंने अमेरिका को हराया। हालांकि टीम का कनाडा के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया।

पाकिस्तान टीम की बात की जाए तो उन्होंने इस टूर्नामेंट में काफी खराब प्रदर्शन किया और टीम सुपर 8 से बाहर हो गई। पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक ही मैच में जीत दर्ज की। उन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कनाडा को मात दी। तमाम पूर्व खिलाड़ी पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन से काफी निराश है। अब उन्हें अपना अंतिम मैच 16 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है।

भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी समय जबरदस्त फॉर्म में है और आगामी मुकाबलों में भी वो अपने इसी प्रदर्शन को आगे जारी रखना चाहेंगे। हालांकि भारत के लिए सबसे निराश बात यह है कि टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली इस समय काफी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने तीन पारी में सिर्फ पांच रन बनाए हैं। हालांकि सुपर 8 में वो भी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?