स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच विनिंग शतक जड़ आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग - क्रिकट्रैकर हिंदी

स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच विनिंग शतक जड़ आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में 127 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 117 रन बनाए।

Smriti Mandhana (Pic Source : BCCI Women/X)
Smriti Mandhana (Pic Source : BCCI Women/X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए मैच विनिंग शतक जड़ा था। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था।

स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में 127 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 117 रन बनाए। उनकी इसी पारी की वजह से अब अनुभवी खिलाड़ी आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पांचवें स्थान से तीसरे पायदान पर पहुंच चुकी है। स्मृति मंधाना को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी हैं जबकि दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज Laura Wolvaardt है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारतीय टीम एक समय 22 ओवर में 99 रन पर पांच विकेट खो चुकी थी। हालांकि स्मृति मंधाना ने एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला और उनकी पारी की वजह से टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 265 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका टीम 122 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में अपना डेब्यू कर रही आशा शोभना ने 8.4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट झटके।

दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इस मुकाबले में 6 ओवर में 10 रन देकर दो विकेट झटके। आईसीसी महिला वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में दीप्ति शर्मा ने तीन पायदान की छलांग लगाई है और अब वो 20वें स्थान पर पहुंच चुकी है। वहीं पूजा वस्त्राकर अब 38वें पायदान पर अपनी जगह पक्की कर चुकी है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 19 जून को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीसरा मैच इसी वेन्यू पर 23 जून को होगा। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट 28 जून से शुरू होगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज 5 जुलाई से शुरू होगी। बता दें, आईसीसी महिला गेंदबाजी वनडे रैंकिंग में टॉप पर इंग्लैंड की ऑफ स्पिनर Sophie Ecclestone है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?