किस्मत हो तो शान मसूद जैसी, एक ही गेंद पर हिट विकेट और रनआउट होने के बावजूद अंपायर का फैसला रहा Not Out - क्रिकट्रैकर हिंदी

किस्मत हो तो शान मसूद जैसी, एक ही गेंद पर हिट विकेट और रनआउट होने के बावजूद अंपायर का फैसला रहा Not Out

शान मसूद ने लीड्स में खेले गए मैच में 41 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 61 की मैच विनिंग पारी खेली।

Shan Masood (Pic Source-X)
Shan Masood (Pic Source-X)

टी20 ब्लास्ट 2024 में 20 जून को यॉर्कशायर और लंकाशायर के बीच बेहतरीन मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले को यॉर्कशायर ने 7 रन से अपने नाम किया। यॉर्कशायर की ओर से कप्तान शान मसूद ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए मैच विनिंग अर्धशतक जड़ा।

शान मसूद ने लीड्स में खेले गए मैच में 41 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 61 की मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने लंकाशायर के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। हालांकि यॉर्कशायर की पारी के 15वें ओवर में एक हैरान कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। इस ओवर की एक गेंद पर शान मसूद हिट विकेट भी हुए और रनआउट भी।

लंकाशायर की ओर से यह ओवर Jack Blatherwick करने आए थे। उनके ओवर की एक गेंद पर शान मसूद ने Ramp Shot खेलना चाहा। शान मसूद बाउंड्री जड़ना चाह रहे थे। हालांकि इस गेंद को खेलने के चक्कर में बल्लेबाज अपना बैलेंस खो बैठे और उनका पैर स्टंप पर जा लगा जिसका रिजल्ट हिट विकेट रहा। हालांकि Jack Blatherwick का पैर गेंदबाजी क्रीज से बाहर था इसलिए यह नो-बॉल थी।

हालांकि गेंद Matthew Hurst के पास गई जो शॉर्ट थर्ड की ओर फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने गेंद पकड़कर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर फेंकी। शान मसूद सही समय पर क्रीज के अंदर नहीं पहुंच पाए और रनआउट हो गए। हालांकि एक अजीब से क्रिकेट नियम की वजह से शान मसूद आउट होने से बाल-बाल बचें।

यह रही वीडियो:

दरअसल नियम 31.7 का आवेदन यहां महत्वपूर्ण हो गया था जहां शान मसूद एक ही गेंद पर हिट विकेट और रनआउट दोनों घटनाओं में शामिल होने के बावजूद उन्हें नॉटआउट घोषित किया गया। अंपायर ने स्थिति पर काफी चर्चा की और आखिर में MCC के क्रिकेट नियम 31.7 के मुताबिक उन्हें नॉट आउट दिया गया।

यॉर्कशायर ने इस मैच में 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 173 रन बनाए थे जिसके जवाब में लंकाशायर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 166 रन ही बना पाई और 7 रनों से मैच हार गई।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?