T20 World Cup 2024, USA vs ENG: यूएसए बनाम इंग्लैंड मैच के लिए देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI - क्रिकट्रैकर हिंदी

T20 World Cup 2024, USA vs ENG: यूएसए बनाम इंग्लैंड मैच के लिए देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

दोनों टीमों के बीच यह मैच बारबाडोस में खेला जाएगा

USA vs ENG (Image Credit- Twitter X)
USA vs ENG (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 के मैच शुरू हो चुके हैं। तो वहीं इसी क्रम में मैच नंबर 49 में सह-मेजबान USA का सामना गत चैंपियन इंग्लैंड (ENG) से होने वाला है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच बारबाडोस स्थित कींग्सटन ओवल ब्रिजटाउन में खेला जाएगा।

सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए इंग्लैंड को इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। आइए देखते हैं इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

यूएसए (USA)

सुपर 8 में यूएसए के प्रदर्शन के बारे में आपको बताएं तो वह ग्रुप स्टेज वाला अपना प्रदर्शन नहीं दोहरा सकी है। टीम ने सुपर 8 में अभी तक दो मैच खेले हैं, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा है।

सुपर 8 के पहले मैच में यूएसए को साउथ अफ्रीका ने 18 रन और उसके बाद दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से हराया था। लगातार दो हार के बाद यूएसए के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस बहुत कम है, लेकिन वे इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट को एक अच्छे नोट पर खत्म करना चाहेंगे।

यूएसए की संभावित प्लेइंग XI: स्टीवन टेलर, एंद्रीस गूस (विकेटकीपर), नीतीश कुमार, आरोन जोंस (कप्तान), कोरी एंडरसन, मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, शैडली वान स्कलवायक, नाॅसतूश केनिजे, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर।

इंग्लैंड (ENG)

तो वहीं गत चैंपियन इंग्लैंड की बात की जाए तो सुपर 8 में इंग्लिश टीम का प्रदर्शन भी औसत रहा है। इंग्लैंड ने सुपर 8 में अपना पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 विकेट जीता था, तो वहीं इसके बाद उन्हें अपने दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका के साथ करीबी मुकाबले में 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। अगर इंग्लैंड को सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है, तो उसे इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI: फिल साल्ट, जोस बटलर (कप्तान व विकेटकीपर), हैरी, ब्रूक, जाॅनी बेयरस्टो, मोईन अली, लियम लिविंगस्टोन, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड, रीस टाॅप्ली।

close whatsapp