Ravi Shastri ने Kuldeep Yadav को लेकर दिया बयान, बोले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्पिनर करेगा स्पेशल काम - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ravi Shastri ने Kuldeep Yadav को लेकर दिया बयान, बोले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्पिनर करेगा स्पेशल काम

Kuldeep का काम मध्य ओवर्स में विकेट निकालना है- शास्त्री।

Ravi Shastri And Kuldeep Yadav  (Image Credit- Instagram)
Ravi Shastri And Kuldeep Yadav (Image Credit- Instagram)

जब से टी20 वर्ल्ड कप 2024 में Kuldeep Yadav को खेलने का मौका मिला है, ये स्पिनर अपनी फिरकी का जादू चला रहा है। पहले अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने बल्लेबाजों का हाल खराब किया, फिर बांग्लादेश टीम के होश उड़ा दिए। जिसे देख अब Ravi Shastri ने भी इस खिलाड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया है और उनको लगातार मौका देने की बात बोली है।

Kuldeep Yadav का कैसा रहा है अभी तक प्रदर्शन?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज मुकाबलों में Kuldeep Yadav को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन सुपर-8 के आते ही सारी कहानी बदल गई। जहां कुलदीप ने सुपर-8 में पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए थे और फिर बांग्लादेश के खिलाफ स्पिनर ने 3 बल्लेबाजों को आउट कर टीम इंडिया का काम आसान बना दिया था।

Kuldeep Yadav को टीम का सबसे अहम गेंदबाज मानते हैं Ravi Shastri

*Kuldeep Yadav का काम मध्य ओवर्स में टीम इंडिया के लिए विकेट निकालना है- शास्त्री।
*Ravi Shastri के मुताबित कुलदीप का रोल काफी अहम होगा ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ।
*पूर्व कोच के मुताबिक वेस्टइंडीज में कुलदीप की स्पिन गेंदबाज का महत्व काफी ज्यादा है।
*सुपर-8 के दोनों मैचों में मोहम्मद सिराज को बाहर कर कुलदीप यादव को मौका मिला है।

Ravi Shastri ने इस वीडियो में दिया Kuldeep Yadav को लेकर बयान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

विराट कोहली को लेकर क्या सोच हैं ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ियों की?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

बदला लेने का मौका आ गया है आज

जी हां, आज टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्र्रेलिया से हो रहा है टी20 वर्ल्ड कप 2024 में, ऐसे में रोहित की सेना के पास पुरानी हार का बदला लेने का मौका है। साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली थी, उसी हार का आज भारतीय टीम हिसाब बराबर करना चाहेगी। अभी तक टीम इंडिया ने सुपर-8 में अफगानिस्तान और बांग्लादेश को हराया है, साथ ही ग्रुप के टॉप पर बनी हुई है टीम। अब देखना होगा की सेमीफाइनल की सीट कौन पक्की करता है।

close whatsapp