VIDEO: सूर्यकुमार यादव के कैच ने जिताया भारत को टी20 वर्ल्ड कप, सदियों तक रखा जाएगा इसे याद
सूर्यकुमार ने पकड़ा था डेविड मिलर का अहम कैच।
अद्यतन - जून 30, 2024 1:02 पूर्वाह्न

T20 World Cup 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रन से शिकस्त देकर टीम इंडिया ने ट्रॉफी अपने नाम की। मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए थे। इसके जवाब में अफ्रीकी टीम 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना पाई।
एक वक्त में यह मैच भारत के हाथ से लगभग फिसल ही गया था। साउथ अफ्रीका को 30 गेंदों में 30 रन चाहिए थे। जिसके बाद अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या के ओवरों ने टीम को गेम में वापसी दिलाई। हार्दिक पांड्या ने हेनरिक क्लासेन (52) को 17वें ओवर और बुमराह ने 18वें ओवर में मार्को जेनसेन (2) को आउट किया था।
साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में 16 रनों की दरकार थी, और डेविड मिलर क्रीज पर मौजूद थे। फिर हार्दिक पांड्या की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने मिलर का शानदार कैच पकड़ मैच भारत की झोली में डाल दिया। सूर्या के उस कैच के चलते ही टीम चैंपियन बनी है।
सूर्यकुमार यादव ने हार्दिक की गेंद पर पकड़ा हैरतंगेज कैच
साउथ अफ्रीका की पारी का आखिरी ओवर हार्दिक पांड्या ने डाला था। ओवर की पहली गेंद हार्दिक ने फुल टॉस डाली थी, जिस पर डेविड मिलर ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया था। लेकिन लॉन्ग-ऑफ पर तैनात सूर्यकुमार यादव ने गेंद पर निगाहें जमाए हुए एक हैरतंगेज कैच पकड़ा।
सूर्या के इस कैच पर डेविड मिलर को बिल्कुल भी यकीन नहीं हुआ। और इस कैच ने साउथ अफ्रीका के हाथों से जीत छीन ली। क्योंकि अगर उस गेंद पर छक्का गया होता, तो गेंदबाज पर दबाव बनता और सेट बल्लेबाज मिलर अपनी टीम को मैच जीतवा ही देते। हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर में 2 विकेट चटकाए और मात्र 9 रन दिए। और फिर भारत ने 7 रनों से मैच अपने नाम कर लिया।
यहां देखें सूर्यकुमार यादव के कैच का वो वीडियो-
What A Catch By Suryakumar Yadav 🔥🔥
Game changing catch 🥹❤️
Congratulations India 🇮🇳#INDvSA #T20WorldCup pic.twitter.com/2GGj4tgj7N— Elvish Army (Fan Account) (@elvisharmy) June 29, 2024