एमएस धोनी

“मेरी दिल की धड़कनें बढ़ी हुई थीं…..”- टीम इंडिया की जीत के बाद एमएस धोनी ने शेयर किया ये स्पेशल पोस्ट

एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने जीता था पहला टी-20 वर्ल्ड कप।

Team India (Photo source: Getty images)
Team India (Photo source: Getty images)

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतकर इतिहास रचा। 11 साल के बाद भारत ने कोई ICC ट्रॉफी अपने नाम की है। भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा 2024 मेंस टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने और 11 साल के लंबे आईसीसी ट्रॉफी सूखे को समाप्त करने के बाद देश भर के फैंस खुश हैं। टीम इंडिया की इस जीत के बाद दुनिया के हर कोने से प्लेयर्स को बधाई मिल रही है।

भारत की इस जीत पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी रिएक्शन दिया है। दक्षिण अफ्रीका में 2007 पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी करने वाले एमएस धोनी ने बारबाडोस के ब्रिजटाउन में केंसिंग्टन ओवल में खिताब जीतने पर रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को बधाई दी और उन्होंने टीम इंडिया को एक अमूल्य जन्मदिन उपहार के लिए भी धन्यवाद दिया। बता दें कि, धोनी 7 जुलाई को 43 साल के हो जाएंगे।

टीम इंडिया की जीत के बाद वायरल हुआ एमएस धोनी का पोस्ट

धोनी ने इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया की ट्रॉफी के साथ फोटो शेयर करते हुए, बताया कि किस तरह से मैच के दौरान उनकी दिल की धड़कने भी बढ़ गई थीं। एक समय साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 30 गेंदों पर 30 रनों की जरूरत थी और ऐसा लगा था कि भारतीय टीम किसी भी तरह से यह मैच नहीं जीत पाएगी, लेकिन इसके बाद हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की तिकड़ी ने टीम इंडिया को दमदार वापसी दिलाई और साथ ही साउथ अफ्रीका के जबड़े से जीत छीन ली।

धोनी ने टीम इंडिया की ट्रॉफी के साथ फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘वर्ल्ड कप चैम्पियंस 2024, मेरी दिल की धड़कनें बढ़ी हुई थीं, जिस तरह से टीम इंडिया शांत बनी रही और जिस तरह से टीम को खुद पर विश्वास था और वो किया कर दिखाया, उसके लिए सभी को शाबाशी।

वर्ल्ड कप घर लाने के लिए भारत में रहने वाले सभी हिन्दुस्तानियों और बाहर रहने वाले सभी हिन्दुस्तानियों की तरफ से शुक्रिया। बहुत बधाई… अरे जन्मदिन के इतने अच्छे तोहफे के लिए शुक्रिया।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

close whatsapp